Purnia News: पुल की रैलिंग तोड़ सौरा नदी में घुसी गाड़ी, पूर्व सांसद के रिश्तेदार की मौत – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांव से पूर्णिया लौट रहे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के करीबी रिश्तेदार की गाड़ी कप्तान पुल की रैलिंग तोड़ते सौरा नदी में समा गई। वाहन मे सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डगरूआ थाना के कुचैली गांव वासी विनय कुमार विश्वास उर्फ बबलू (45) के रूप में हुई है। केहाट थाना के प्रभात काॅलोनी निवासी पूर्व सांसद के परिचित दिलीप पटेल ने बताया कि मृतक कारोबारी एवं बड़े किसान थे। वे शाम में अपने पैतृक गांव से प्रभात काॅलोनी स्थित अपने आवास अपनी फाॅर्च्यूनर गाड़ी से लौट रहे थे कि अचानक कप्तान पुल की रैली को तोड़ते गाड़ी नदी समा गई।

पुलिस की मदद से वाहन को नदी से निकाला गया। वाहन में युवक अचेतावस्था में पाया गया। जिसे जीएमसीएच लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर लोगों ने बताया कि गुरूवार संध्या करीब सात बजे कटिहार मोड़ की ओर से गाड़ी शहर की ओर जा रही थी कि अचानक कप्तान पुल की रैलिंग टूटी और सीधे नदी में जा गिरी। वाहन के नदी में गिरते ही वहां भीड़ लग गई। मामले की सूचना पर सदर एसडीएम एवं सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर चार थानों की पुलिस वहां पहुंची और वाहन को नदी से निकालने का प्रयास किया जाने लगा। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद गाड़ी को नदी से बाहर निकाला। पुलिस शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News