Pushpa 2 का Stock Market में जलवा, PVR के शेयर भी कहेंगे मैं झुकेगा नहीं… – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Pushpa 2 Movie: पुष्पा 2 (Pushpa-2) आज बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म की रिलीज़ का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अल्लू अर्जुन के साथ-साथ फिल्म मेकर्स और देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन है PVR Inox को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग में टिकटों की बिक्री तूफानी स्पीड से होने की जानकारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म शुरूआती हफ्ते में ही अपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा निकाल सकती है। यदि ऐसा होता है तो PVR Inox की झोली भरना भी तय है। यही वजह है कि कंपनी के शेयर पर एक्सपर्ट्स बुलिश नज़र आ रहे हैं।
ब्रोकरेज हाउस यूबीएस का मानना है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 PVR Inox के लिए बूस्ट का काम कर सकती है। ऐसे में कंपनी के शेयर भी नई ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि PVR के शेयर 2000 रुपए का आंकड़ा छू सकते हैं. फिलहाल यह 1,597 रुपए के भाव पर मिल रहा है। यानी प्रति शेयर करीब 500 रुपए के प्रॉफिट की गुंजाइश बन सकती है। इसी तरह, यस सिक्योरिटीज ने PVR Inox को Buy रेटिंग दी है। उसने इसने लिए 1980 रुपए का टारगेट प्राइस सेट किया है।
यह भी पढ़ें – नजरें गड़ाए रखें, आज इन Stocks में देखने को मिल सकता है एक्शन
PVR Inox को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 166 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इसलिए PVR के लिए भी पुष्पा 2 का हिट होना बेहद ज़रूरी है। वैसे, पिछले कुछ समय में भूल भुलैया 3, स्त्री 2 जैसी हिट फिल्में भी आई हैं, जिनसे कंपनी की आर्थिक स्थिति को सहारा मिला है। अब अगर अल्लू अर्जुन फिर से कमाल दिखा पाते हैं तो यह कंपनी के लिए सोने पे सुहागा वाली स्थिति होगी।
एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिलहाल कमजोरी का सामना कर रहा पीवीआर इनोक्स का शेयर पुष्पा 2 के चलते ‘मैं झुकेगा नहीं….’ वाली स्थिति में पहुंच सकता है। इस साल अब तक यह शेयर 3.82% गिरावट का सामना कर चुका है। हालांकि, बीते एक महीने में इसने 6.20% की छलांग भी लगाई है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,830.40 रुपए है। बता दें कि PVR और Inox पहले अलग-अलग कंपनियां थीं। बाद में दोनों ने हाथ मिला लिया।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News