Rajasthan: लूणी नदी में बही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 3 की मौत, 3 लापता – News24 Hindi

—विज्ञापन—
राजस्थान के बालोतरा में लूणी नदी में बोलेरो बह गई। इस हादसे में मां और दो बेटियों की मौत हो गई। इसमें तीन लोग अभी भी लापता है। इस हादसे के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया। यह हादसा आज दोपहर को चतुर्थ रेलवे फाटक के पास जसोल बाइपास पर हुआ। इस हादसे में 8 माह के बेटे समेत 3 लोग अभी भी लापता है। 2 का राजकीय नाहटा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि जोधपुर के शेरगढ़ के नृसिंहपुरा जाटों का वास निवासी पेमाराम (40) पुत्र सुरताराम अपने परिवार के साथ जसोल मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। गाड़ी में उसके साथ पत्नी मीरा देवी (32), बेटी उर्मिला (7), पूजा (3) और 8 माह का बेटा, मां कबू देवी (60), एक अन्य व्यक्ति राणीदान सिंह (70) और बोलेरो ड्राइवर देवाराम (55) थे।
बालोतरा जिले की लूणी नदी में बोलेरो गाड़ी बह जाने से कई लोगों की असमय मृत्यु और कईयों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायी है।

भगवान दिवंगत आत्माओं शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना… pic.twitter.com/pi4WpK5ike
शेरगढ़ से जसोल के लिए जा रही बोलेरो बाइपास पर बनी रपट के ऊपर से निकली। गाड़ी में करीब 8 लोग सवार थे। हमारे सामने ही गाड़ी पानी में बह गई। मौके पर प्रशासन पहुंचा। क्रेन और जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद सिविल डिफेंस और स्थानीय तैराकों ने गाड़ी को बाहर निकलवाया गया।
इस हादसे में लापता लोगों की ड्रोन की मदद से तलाशी हो रही है। सूचना पर बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार, एसपी रमेश, बालोतरा डीएसपी सुशील मान और एसडीएम अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
इसके अलावा कलेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि आज लापरवाही की वजह से गाड़ी लूणी नदी में बह गई थी। गाड़ी में 8 लोग थे। बाकी लोगों की तलाश के लिए सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को बुला लिया गया है। मौके पर पुलिस- प्रशासन मौजूद है। वहीं, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें- Google Maps से गलत दिशा दिखाने पर हुआ बड़ा हादसा, 3 की मौत, 1 लापता

hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News