Search
First India News- Digital Desk
Date: 31-10-26 09:27
जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदान संपन्न होने के बाद देर रात तक चुनाव परिणाम सामने आए. अजमेर, झुंझुनूं, उदयपुर, भीलवाड़ा, दौसा और सिरोही सहित विभिन्न जिलों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने अपनी नई सरकार चुन ली है. कई पंचायतों में बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिले, जबकि कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की.
अजमेर: भिनाय क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित
अजमेर जिले की भिनाय पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित हुए. ग्राम पंचायत धातोल से सुरेंद्र रावत, खेड़ी से मेऊ देवी, कराटी से जसराज भील और कनई कला से अमरी ने जीत दर्ज की. हियालिया से चन्ता, पडांगा से सांवरलाल गुर्जर, बगराई से सुप्यार, नांदसी से समता देवी और गुड़ाखुर्द से संपत गर्ग विजयी रहे. घणा से कांता गुर्जर, देवपुरा से रेखा, बूबकिया से गणपला ग्वाला और लामगरा से संतोष देवी गुर्जर को जीत मिली.
इसी तरह पाडलिया से प्रह्लाद गुर्जर, छछुन्दरा से हरलाल गुर्जर, एकलसिंघा से पूजा धोबी, बड़ली से शैतान माली और राताकोट से मंजू देवी जाट विजयी रहीं. नागोला से कमला देवी गुर्जर, बड़गांव से सीता, कुम्हारिया से मतिया, केरोट से शौकिन साहू, चापानेरी से गजराज जाट और भिनाय ग्राम पंचायत से शाहरुख ने जीत दर्ज की.
झुंझुनूं: सूरजगढ़ की 27 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित
झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के परिणाम घोषित हुए. काजड़ा ग्राम पंचायत में विक्रम शर्मा ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की. उन्होंने भरत नागवान को 860 मतों से हराया. वहीं काकोड़ा ग्राम पंचायत में सबसे करीबी मुकाबला देखने को मिला। यहां सुशीला ने ममता को महज 15 मतों से हराया. कासनी ग्राम पंचायत में पूजा ने मंजू को 24 मतों से शिकस्त देकर दूसरी सबसे कम अंतर वाली जीत दर्ज की. शनिवार को ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पद के चुनाव होंगे.
उदयपुर: गोगुंदा-सायरा में सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित
उदयपुर जिले के गोगुंदा-सायरा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के नतीजे घोषित हो गए हैं. झाडोली से मोहनी बाई, जसवंतगढ़ से केरिंग लाल, रावमादड़ा से लक्ष्मण और मजावड़ी से भवानी शंकर विजयी रहे. सेमटाल ग्राम पंचायत में मंजू गमेती निर्विरोध सरपंच चुनी गईं.दादिया से माया कुमारी, ओबरा कलां से संतोकी बाई, रावलिया खुर्द से दुर्गा, रावलिया कलां से रूपलाल, मोडी से खमानी लाल, विजयबावड़ी और मदारडा से रामलाल गमेती नाम के प्रत्याशी विजयी रहे.
गोगुंदा से गंगा, चाटिया खेड़ी से कमलराम, काछबा से रेखा गमेती, पाटिया से गोपी कुमारी, मोरवल से अंबालाल, सूरजगढ़ से मांगीलाल, सेनवाड़ा से धनराज और बगडुन्दा से वालूराम विजयी रहे. मजावद से नाथूलाल, छाली से गणेशलाल, मादा से अमृत लाल, नाल से मनोरी, पडावली कलां से डाली बाई, पडावली खुर्द से अमरी बाई और अम्बावा से साजूराम को जीत मिली.
पाडलो का चौरा से बबली, मादडा से रमेश परमार, वास से नकाराम, समीजा से कन्हैयालाल, वीरपुरा से लीला बाई, कुकड़ाखेड़ा से खुशी कुमारी, झुंझारपुरा से गंगा बाई और ओबरा खुर्द से भंवरी बाई विजयी रहीं. मादड़ी से अमृता कुमारी मीणा, केलथरा से बालू कुमारी, नान्देशमा से वेणी राम और कडेचावास से रूपली बाई ने जीत हासिल की.
जसवंतगढ़ में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: जानकारी के अनुसार, जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत में आजादी के बाद पहली बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की है.
भीलवाड़ा: सहाड़ा पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित
भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र की सहाड़ा पंचायत समिति में 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के नतीजे घोषित हुए हैं. आमली से शिवकुमार वैष्णव, अरनिया से रुक्मण देवी सालवी, भरक से श्वेता कंवर, चीडखेड़ा से नंदू देवी जाट, ढोसर से दुर्गा देवी और सुरावास से पूनम कालू अहीर विजयी रहे. माजावास से संजू जाट, खांखला से पारसी देवी माली, गोवलिया से नारायण जाट, गुढ़ा से पुष्कर लाल सालवी, कोशीथल से रेखा पालीवाल और लाखोला से प्रकाश जाट ने जीत दर्ज की.
सालेरा से इंद्रा जाट, सोनियाणा से संपत ढोली, कांगणी से प्रकाश जाट, उम्मेदपुरा से रतन सिंह बंजारा, गणेशपुरा से रतनलाल गुर्जर और मेघरास से बाबूलाल ढोली विजयी रहे. शिवरती से महेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ से कांता देवी, नांदसा से कमला सुथार, नेगड़ियाखेड़ा से उषा प्रजापत, चावंडिया से सुरेखा कुमावत और सातलियास से सुरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की. सरगांव से नाथूलाल भील, उल्लाई से लाड कंवर, भूणास से नारायण सिंह चौहान, सहाड़ा से लकी विनोद कुमार, पोटला से गहरी लाल जाट और डेलाणा से आशा देवी कन्हैया लाल प्रजापत विजयी रहे.
दौसा: छह पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच पद के परिणाम सामने आए
दौसा जिले की बैजूपाड़ा, बांदीकुई, बसवा, महुवा, मनोहरपुर खेड़ला और मंडावर पंचायत समितियों की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आए हैं. कई ग्राम पंचायतों के परिणाम उपलब्ध हैं, जबकि कुछ के नतीजे प्राप्त होने बाकी हैं.
बैजूपाड़ा पंचायत समिति:
महुखुर्द से रुबी कंवर, पातरखेड़ा से बनवारी मीना, हिगोटा से कुमकुम मीना, अलीपुर से रामकेश मीना, बालाहेड़ा से लखन लाल मीना और झूंथाहेड़ा खुर्द से धर्मसिंह मीना विजयी रहे. नौरंगवाड़ा से इंद्रा, लोटवाड़ा से लोकेश सिंह, नांगल से रोहिताश बैरवा, बैजूपाड़ा से रामवीर सैन, ढिगारया कपूर से सविता मीणा और ढिगारया भीम से बबली देवी ने जीत दर्ज की. बावड़ीखेड़ा से पुष्पा बाई, भेदाडी मीनान से अनीता देवी, मीनापाड़ा से राजेश मीना और निहालपुरा से नरेश कुमार गुर्जर विजयी रहे. विशाला और पूँदरपाड़ा के परिणाम उपलब्ध नहीं हैं.
बांदीकुई पंचायत समिति:
ऊनबड़ागांव से बनवारी सैनी, प्रतापपुरा से रमेश चंद मीणा, अक्षयपुरी और पीछूपाड़ा खुर्द से मीना देवी नाम की प्रत्याशी, बडवाली से अलका मेहरा और खूंटला से द्रौपदी गुर्जर विजयी रहीं. नयागांव से सविता मीणा, गुढ़लिया से शेषअवतार, अरिनिया से डालचंद, हरसौरा से गिर्राज, कीरतपुरा से मौसम बाई, भांवता से दिनेश कुमार प्रजापत और भांवती से बत्ती नारायण को जीत मिली. काटरवाड़ा से ध्यानचंद, मैडी का बास से पूरण मल, झील की ढाणी से ललिता देवी, झांझिया का बास से राजेश बैरवा, बंडियाल कलां से संतोष सैनी और दाँघोलाई से रामसिंह सैनी विजयी रहे. मोटूका से मल्ली देवी मीणा, खेड़ी से मौसम मीना, राणापाड़ा से हरीश महावर, गोलाड़ा से कैलाश, माली बास से सोम देवी, नांगल झामरवाड़ा से अजय सैनी और बास बिवाई से गिर्राज प्रसाद मीना ने जीत दर्ज की. नंदेरा से रीना महावर, सोडाला से रसाल, अनंतवाड़ा से रेखा देवी, रलावता से सुनीता, झूपडीन से भवानी सिंह और मूँडघीह्या से हीरालाल गुर्जर विजयी रहे. भाँडेडा, आभानेरी, पीचूपाड़ा कलां, नारायणपुरा, पामाड़ी, द्वारापुरा, देलाड़ी, धनावड़, कोलवा, केसरीसिंहपुरा, कौलाना और बिवाई के परिणाम उपलब्ध नहीं हैं.
बसवा पंचायत समिति:
ऐचेडी से सरोज, जावली का बाढ़ से सन्तो देवी, करनावर से पुष्पा मीना, झरवालों की ढाणी से छुट्टन, फुलेला से लड्डो देवी और बंडियाल खुर्द से सीताराम मीणा विजयी रहे. झाझीरामपुरा से जीतेश बैरवा, मुही से लक्ष्मी नारायण, चादेरा से अनीता देवी, चौबड़ीवाला से नीतू गुर्जर और पाडला से ओमप्रकाश बैरवा ने जीत दर्ज की. आनंदपुरा से विमलेश कुमार शर्मा, गुढ़ा आशिकपुरा से अनीता और लीलोज से ममता विजयी रहीं. गुलाना, रहेंड़या, गुढ़ा कटला और गादरवाड़ा गुजरान के परिणाम उपलब्ध नहीं हैं.
महुवा पंचायत समिति:
पीपलखेड़ा से जीतराम गुर्जर, समलेटी से इंद्र सिंह, पाडली से बिरमा, खौंचपुरी से सुशीला भारद्वाज और सायपुर से कैलाशी देवी विजयी रहीं. रोत से हाकम सिंह, पाटोली से राधेश्याम गुर्जर, बरीतकी से करीना कुमारी, हुडला से मानसिंह मीणा, पाली से अंजू गजानन्द और सालमपुर से रामपति प्रहलाद ने जीत दर्ज की. सिंधुका से सुमित्रा, खेड़ला गदाली से रेखा प्रजापति, गगवाना से मनीषा मीणा, वीरपुर से किरोड़ी लाल मीणा और बालाहेड़ी से ललितेश विजयी रहीं. टुंडियाना से बृजमोहन, बेरखेड़ा से शंभूराम मीणा और पावटा से हनुमान सरपंच निर्वाचित हुए. भोपर टप्पा, रसीदपुर, कमालपुर और हडिया के चुनाव परिणाम उपलब्ध नहीं हैं.
मनोहरपुर खेड़ला पंचायत समिति:
खानपुर से धारा सिंह, कौंडला से शिवराज सिंह, औँडमीना से हरकेश मीना, गाजीपुर से माखन लाल, खावदा से गीता देवी और खेड़ला बुजुर्ग से सुशीला विजयी रहीं. ढंड से मिथिलेश, शीशवाड़ा-समसपुर से रामरती, मनोहरपुर से रेखा बाई, नौगांव से उदयभान सिंह, बाड़ा बुजुर्ग से दिलीप जाटव और नाहिडा से गुड्डी देवी ने जीत दर्ज की. सलेमपुर से हरदयाल, जलालपुर से सुनीता, तालचिचड़ी से सुमित्रा, अलीपुर से महेंद्र सिंह राजपूत और बड़ागांव से सविता विजयी रहीं. सुल्तानपुरा से अमर सिंह, पलानहेड़ा से जूली कुमारी, मोहनपुर से पदम मीणा, गहनौली से रामा और भोपर शाहपुर से जीतराम विजयी रहे। सांथा ग्राम पंचायत का परिणाम उपलब्ध नहीं है.
मंडावर पंचायत समिति:
बनावड़ से अमरचंद मीणा, मुनापुरा से आजाद सिंह गुर्जर, कोट से हामिद, हँदेना से प्रकाशी मीणा, गढ़ से हिम्मत सिंह और टकरी किलानोत से राजूलाल बैरवा विजयी रहे. नांगल सुमेर सिंह से देवेंद्र सिंह, धोलखेड़ा से कुलदीप सिंह, पाडला से अर्चना कुमारी, वीरासना से मुरारी लाल, पाखर प्रथम से हरपति देवी और केसरा से सरोज बाई ने जीत दर्ज की. रींदली, उंकरूंद और जटवाड़ा ग्राम पंचायतों के परिणाम उपलब्ध नहीं हैं.
सिरोही: विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच परिणाम घोषित
सिरोही जिले की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के परिणाम सामने आए हैं. जोलपुर से प्रेम कुंवर, डबाणी से प्रकाश कुंवर, थल से नरसाराम, राजगढ़ से इना देवी, गुलाबगंज से जीवाराम और हड़मतिया से सोमी देवी विजयी रहे. टोकरा से चम्पा देवी, उड़वारिया से आशा चौधरी, नागाणी से दलपत सिंह, मारोल से प्रकाश कुमार, नया पिपलिया से लक्ष्मी देवी और लुणोल से धनाराम ने जीत दर्ज की. लवाड़ा से सूर्या कुंवर, पोसितरा से भगवत कुंवर, जीरावल से वीणा रावल, डाक से दाड़मी देवी, मकावल से प्रमोद कुमार चौधरी और मालगांव से संतोष देवी विजयी रहीं. सनवाड़ा से प्रेम कुंवर, दत्ताणी से रायली देवी, दौलपुरा से लखमाराम, पामेरा से दिनेश, सिरोड़ी से नरेन्द्र सिंह और धवली से संजय कुमार विजयी रहे. हरणी अमरापुरा से सोनाराम, मलावा से शारदा देवी, दातराई से मेघाराम, वासन से ललित कुमार, धान से अलका पुरोहित, अनादर से धनपत सिंह और रेवदर से भावेश सोलंकी ने जीत दर्ज की.
पिण्डवाड़ा क्षेत्र के परिणाम:
नया सनवाड़ा से महावीर सिंह, शिवगढ़ से सेका कुमारी, घरट से देवी बाई, मालेरा से अनीता देवी, ढांगा से दित्ता राम, खारा से पायल और मुरी से सुमिता कुमारी विजयी रहे. साबेला से सुनीता, मालप से कुरेश कुमार, आमली से पप्पू कुमार, लौटना से लाली देवी, रामपुरा से मोडी देवी, नदिया से सुमन परमार और उंदरा से गोविंद सिंह ने जीत दर्ज की. तेलपुर से जवानाराम जीतू भाई, वरली से कमला देवी, झाड़ोली से सुन्दर कुंवर, आदर्श से शिवराम पुरोहित, जनापुर से भावेश रावल और बसंतगढ़ से काली कुमारी विजयी रहे. सीवेरा से गीता देवी, पेशुआ से राजेश कुमार, अजारी से जगदीश कुमार, कान्टल से किरण कुमारी, कोजरा से रामलाल, ठंडीवेरी से विदा राम और मोरस से सोकली देवी को जीत मिली.
वीरवाड़ा से मणि देवी, राजपुरा से विदा राम, आपरीखेड़ा से पिथा राम, खोखरी खेड़ा से हिना देवी, सेमली से लसी देवी और काला महादेव खेड़ा से सिंगाराम विजयी रहे. केर से मधु बेन, नागपुरा से पप्पू राम, भीमाणा से ममता देवी, फूलाबाई खेड़ा से तीजो बाई और मांडवाड़ा खालसा से सोमाराम ने जीत दर्ज की. मांडवाड़ा देव से मोपानी देवी, अचपुरा से अणदाराम, काछोली से संगीता बेन, धनारी से महेंद्र कुमार, उड़वारिया से गोर्धनलाल और भुला से टीबा राम विजयी रहे. नितोड़ा से वीराराम, वाटेरा से हंसाराम, पंचदेवल से लक्ष्मी कुमारी, वालोरिया से खुशबा कुमारी, नई धनारी से कविता देवी और पिटारी पादर से लक्ष्मी देवी विजयी रहीं. पानिया से शंकरलाल, सनवाड़ा आर से राजूलाल, वासा से मंजुला परमार, खाखरवाड़ा से हीरा बेन, ईसरा से वेला राम, रोहिड़ा से ललिता और भावरी से ललित बंसल को जीत मिली.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS