Rampur News: बिलासपुर में आरएएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जगाने के लिए हिंदी दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवेदिता मित्तल, विद्यालय की संचालिका मेघना गुप्ते, विद्यालय की प्रबंधक निधि राय, विद्यालय की सलाहकार रेखा कर्नाटक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की संचालिका मेघना गुप्ता ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर सुंदर विचार व्यक्त किए। कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिंदी भाषा पर आधारित नाटक, सुंदर नृत्य और मनमोहक कव्वाली प्रस्तुत की।
बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ और अभिभावकों के लिए रोचक हिंदी पहेलियों का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक निधि राय ने अपने प्रेरणादायक विचारों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और हिंदी भाषा को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गंगा आरती की सुंदर प्रस्तुति रही। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play