—विज्ञापन—
Ranchi Vidhan Sabha Seat Result Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। राज्य की राजधानी रांची में बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। रांची में भाजपा ने वर्तमान विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंंह पर भरोसा जताया था। वह इस भरोसे पर खरे उतरे।
उन्होंने 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी दूसरे नंबर पर रहीं। चुनाव के नतीजों से पहले ही महुआ माजी ने जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 23 नवंबर चुनाव के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में ही आएंगे। हेमंत सोरेन एक बार फिर से के मुख्यमंत्री बनेंगे, झारखंड की सत्ता में एक बार फिर से महागठबंधन की ही सरकार आएगी। उनकी यह भविष्यवाणी तो सही साबित हुई लेकिन वह चुनाव हार गईं।
2019 के नतीजों में भाजपा के सी. पी. सिंह को 79,646 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने झामुमो के महुआ माजी को 73,742 वोटों के साथ शिकस्त दी थी। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार शर्मा को 6,479 वोट मिले थे। 2014 की बात की जाए तो इस बार भी भाजपा के सी. पी. सिंह ने 95,760 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। इस बार झामुमो की महुआ माझी को केवल 36,897 वोट पड़े थे। इसके अलावा कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को 7,935 वोट मिले थे।
2011 की जनगणना के मुताबिक, रांची जिले की जनसंख्या 2,914,253 थी। यहां की साक्षरता दर यहां पर 77.13% है। जिले की 30.23% आबादी सादरी और 28.08% आबादी हिंदी बोलती है। इस जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि 1 लोकसभा क्षेत्र है।
Written By
Shabnaz
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in