Ranchi News: कविता पाठ में सिमरन को प्रथम पुरस्कार – Hindustan

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग द्वारा मंगलवार को बहुभाषी कविता पाठ सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी ने की। मुख्य आतिथ्य कुलपति प्रो राजीव मनोहर थे। विभागाध्यक्ष डॉ जिंदर सिंह मुंडा ने कविता को मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति बताया। कविता लेखन प्रतियोगिता में सिमरन केरकेट्टा को प्रथम, अनुराधा कुमारी को द्वितीय और निकिता कच्छप को तृतीय पुरस्कार मिला। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों- वर्षा, ऊषा, अनुपा व न्यासा को प्रोत्साहन राशि दी गई, यह सहयोग डॉ शंभु बादल ने किया। मौके पर महादेव टोप्पो, डॉ सविता केसरी और डॉ डुमनी माय मुर्मू सहित कई विद्वानों ने कुड़ुख, नागपुरी, संताली आदि भाषाओं में काव्य पाठ किया।

————————–

— कुलपति बोले- मनुष्य होना भाग्य, कवि होना सौभाग्य

रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की ओर से मंगलवार को बहुभाषी कविता पाठ सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ के माध्यम से भाषाई विविधता, सांस्कृतिक एकता और मानवीय संवेदनाओं को रेखांकित किया गया। मौके पर कविता लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी ने की।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने कहा कि मनुष्य होना भाग्य और कवि होना सौभाग्य है। साहित्य हमें मनुष्य बनाता है और कविता संवेदनशील बनाती है। बहुभाषी कविता पाठ भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बीच सृजनशीलता को बढ़ावा देने के साथ मानवता को बचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जिंदर सिंह मुंडा ने कहा कि यह आयोजन बहुभाषिकता, सांस्कृतिक विविधता और साहित्यिक एकता का उत्सव है। कविता सिर्फ शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य की संवेदनाओं, अनुभवों, संघर्षों और सपनों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति है।

सिमरन केरकेट्टा को प्रथम पुरस्कार

प्रतिभा सम्मान के तहत आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में सिमरन केरकेट्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें चार हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। अनुराधा कुमारी को द्वितीय स्थान के लिए साढ़े तीन हजार रुपये और निकिता कच्छप को तृतीय स्थान के लिए तीन हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा माता-पिता को खो चुके प्रतिभाशाली विद्यार्थियों वर्षा कच्छप, ऊषा कुमारी, अनुपा मिंज और न्यासा मुंडा को साढ़े तीन-साढ़े तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इन पुरस्कारों और प्रोत्साहन राशियों के लिए डॉ शंभु बादल ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभा को अवसर नहीं मिलना उन्हें दुखी करता है। वहीं, डॉ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि बहुभाषिकता आज के समय में आपदा नहीं, बल्कि अवसर है। बहुभाषी ज्ञान सृजनात्मक लेखन के दायरे को व्यापक बनाता है।

कई भाषाओं में हुआ कविता पाठ

कार्यक्रम में महादेव टोप्पो ने कुड़ुख और हिंदी में कविता पाठ किया। डॉ प्रज्ञा गुप्ता ने प्रकृति और धान के खेतों से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कीं। डॉ सविता केसरी ने नागपुरी भाषा में अपनी माटी की बात रखी, जबकि डॉ अरुण कुमार ने विज्ञान और कविता के बीच समन्वय को रेखांकित किया। संगीता कुजारा टाक ने प्रेमपरक कविताएं प्रस्तुत कीं। चारू मित्रा ने नवरात्रि और आध्यात्मिकता पर कविता पाठ किया। डॉ डुमनी माय मुर्मू ने संताली भाषा में कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार मिश्रा व डॉ मृत्युंजय कोइरी ने दिया। कार्यक्रम में डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ विजय कुमार सहित अन्य शिक्षकगण व बड़ी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News