Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बालू लदा ट्रक बदलापुर पड़ाव पहुंच गया। इससे यातायात पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह 11:30 बजे बदलापुर पड़ाव पर ट्रक का पहिया धंस गया। जिससे बनी जाम लग गया। भीड़ अधिक होने के कारण क्रेन नहीं पहुंच सका। दिनभर लोग परेशान रहे। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने 11 से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। जिसके तहत पचहटिया, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाइवे अंडरपास, अलीगंज हाइवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाइवे अंडरपास और कुत्तूपुर तिराहे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
मेडिकल और आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को छूट दी गई है। इसके बावजूद बालू लदा ट्रक बदलापुर पड़ाव तक पहुंच गया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play