Biharsharif News:
कोसी स्नातक चुनाव: पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया निष्पक्ष चुनाव का मंत्र मतपत्र के उपयोग, मतदान की गोपनीयता और सामग्री संधारण की दी गई विस्तृत जानकारी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गयी फोटो 13मनोज03 – शेखपुरा में कोसी स्नातक चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक। शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को शेखपुरा के मंथन सभागार में मतदान दलों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी खिलाफत अंसारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पीठासीन पदाधिकारी सहित प्रथम (पी-वन), द्वितीय (पी-टू) और तृतीय मतदान पदाधिकारी (पी-थ्री) को चुनावी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मियों को मुख्य रूप से मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, मतदाताओं की सटीक पहचान करने और मतपत्र से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में बारीकी से समझाया गया। आयोग के नियमों का अक्षरशः अनुपालन जरूरी : प्रशिक्षण के दौरान मतदान सामग्री के सही उपयोग, उसके संधारण और मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाओं से भी कर्मियों को अवगत कराया गया। मतदान दल को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की शंका या समस्या उत्पन्न होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ही तुरंत कार्रवाई की जाए। मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू))
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play