RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है Virat Kohli का रिकॉर्ड? आंकड़े उड़ा देंगे होश – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026, Virat Kohli Record vs GT: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में सभी की नजरें RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी रहेंगी. कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे और गुजरात के खिलाफ धमाल मचाने को तैयार हैं. इससे पहले आइए जानते हैं GT के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का रिकॉर्ड?  
आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. कोहली ने इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 8 छक्के भी जड़े. वह फिलहाल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.
किंग कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. कोहली ने GT के खिलाफ 6 मैचों में 87.75 की शानदार औसत से 351 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.26 रहा है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा है. इस दौरान उनके बल्ले से 36 चौके और 11 छक्के निकले हैं.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में GT के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली रहा है. इस मैदान पर खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 75 की औसत से 150 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है.
विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 273 मैचों की 265 पारियों में 39.76 की औसत से 8,908 रन बनाए हैं. उन्होंने 65 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं. इसके अलावा, उनके नाम 299 छक्के दर्ज हैं और वह आईपीएल में 300 छक्कों के आंकड़ा छूने से सिर्फ एक कदम दूर हैं.
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन अब तक 6 मैच खेले चुकी है, जिसमें से 4 जीते हैं और 2 हारे हैं. आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर मौजूद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News