आज की 10 बड़ी खबरें (फोटो साभार: AI)
आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें 16-May-2026: देश और दुनिया में गुरुवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और गिरफ्तारी की है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऐसे में एक नजर डालते हैं दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर…
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को शनिवार को एक और बड़ी कामयाबी मिली। सीबीआई ने पेपर लीक मामले के एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। हालिया गिरफ्तारी एक वरिष्ठ बॉटनी टीचर की दिल्ली से हुई है।
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 22 लाख नीट छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस पर एक शब्द तक नहीं बोल रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी या तो धर्मेंद्र प्रधान को पद से तत्काल हटाएं।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ आतंक फैलाना जारी रखता है, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे पर रहना चाहता है या इतिहास बनना चाहता है।
अमेरिका और इजराइल अगले हफ्ते एक बार फिर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेंटागन ने कई सैन्य विकल्प तैयार किए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर अंतिम फैसला लेंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी है।
भारत को ’’अवसरों की भूमि’’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा है और इसकी आकांक्षाएं “अब इसकी सीमाओं तक सीमित नहीं हैं”। नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत बड़े सपने देख रहा है और उसके युवा आसमान छूने की आकांक्षा रखते हैं।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में 208 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में माफिया और अराजकता पर लगाम लगाकर सुशासन स्थापित किया है।
तृणमूल कांग्रेस के सबसे बुरी चुनावी हार का सामना करने के बाद शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हाल के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले अपने उम्मीदवारों से पार्टी संगठन को फिर से खड़ा करने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह पाकिस्तान में नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। ईडन गार्डंस में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता के लिए जीत बेहद अहम मानी जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स … और देखें