Zee Kannada News: जी कन्नड़ न्यूज ने रियल स्टार्स अवार्ड्स 2025 की घोषणा की. इसमें कर्नाटक के सबसे प्रेरणादायक व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया. यह देश का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स समारोह है.
Trending Photos
Zee Kannada Real Stars Awards 2025: जी कन्नड़ न्यूज ने कर्नाटक के प्रेरणादायक लोगों को रियल स्टार्स अवार्ड 2025 देकर सम्मानित किया है. यह देश का एक प्रतिष्ठित अवार्ड्स समारोह है जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक नेतृत्व जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को जी कन्नड़ न्यूज की तरफ से सम्मानित किया गया.
भव्य आयोजन
यह भव्य कार्यक्रम बुधवार 28 मई 2025 को शाम 5 बजे बेंगलुरु के प्रसिद्ध अशोक होटल में आयोजित किया गया. पिछले कई साल से जी कन्नड़ न्यूज उन रियल नायकों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिनके अथक प्रयासों ने उनके समुदायों और उससे परे समाज में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है. रियल स्टार्स अवार्ड्स 2025 का उद्देश्य बदलाव लाने वाले ऐसे हीरोज को सम्मानित करना और एक ऐसा मंच प्रदान करना है जो समाज के लिए उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा का जश्न मनाता है.
मुख्य अतिथि और विशिष्ट मेहमान:
श्री बसवराज होरट्टी, माननीय अध्यक्ष, कर्नाटक विधान परिषद (मुख्य अतिथि)
डॉ. जी. परमेश्वर, माननीय गृह मंत्री
श्री रामलिंगा रेड्डी, परिवहन और मुझराय मंत्री
श्री ज़मीर अहमद खान, आवास मंत्री
श्री शिवराज तंगडगी, कन्नड़ और संस्कृति मंत्री
श्री प्रियांक खड़गे, ग्रामीण विकास मंत्री
श्री ब्यरथी सुरेश, शहरी विकास मंत्री
सेलिब्रिटी मेहमान:
डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण, पूर्व उपमुख्यमंत्री
डॉ. शिवा राजकुमार, मशहूर अभिनेता
तारा अनुराधा, दिग्गज अभिनेत्री
श्रीमती गीता शिवा राजकुमार, जानी-मानी फिल्म निर्माता
श्री युवराज कुमार, लोकप्रिय अभिनेता
संचालन
इस खास शाम का संचालन जी कन्नड़ न्यूज के संपादक श्री रवि एस ने किया.
क्यों है यह आयोजन खास?
रियल स्टार्स अवार्ड्स 2025 सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि कर्नाटक के उन लोगों की कहानियों को उजागर करने का मंच है, जो अपने कार्यों से समाज को बेहतर बना रहे हैं. यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों को प्रेरित करेगा. जी कन्नड़ न्यूज सभी से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने और कर्नाटक के सच्चे सितारों को सेलिब्रेट करने की अपील करता है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.