Rekha Gupta Attack Live: CM रेखा गुप्ता के हमलावर को पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया, रहा है आपराधिक इतिहास – ABP News

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं, जब राजेश भाई खिमजी नाम के शख्स ने उनपर हमला कर दिया. पुलिस ने तुरंत ही हमलावर को हिरासत में लिया. उसी रात कोर्ट में हमलावर की पेशी हुई और अदालत के आदेश पर उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया. इन पांच दिनों में पुलिस उससे गहनता से पूछताछ करेगी.
41 वर्षीय आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी, अब तक यह सामने नहीं आया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 
बढ़ाई जाएगी सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने सीएम की सिक्योरिटी को लेकर कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक कैसे हो गई. एक कंप्लीट रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है.
दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये एक सुनियोजित साजिश थी या फिर अचानक किया गया हमला. अगर ये सुनियोजित साजिश थी तो आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे. किसने पूरी साजिश रची, इसका पता लगाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की टाइमलाइन
दिल्ली मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार जनसुनवाई की जाती हैं. सुबह 7.00 बजे से शुरू जनसुनवाई शुरू होती है. दिल्ली भर से लोग अपनी शिकायतें और फरियाद लेकर पहुंचते हैं. मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी फरियादी के पास पहुंचती हैं. सुबह करीब 8.00 बजे मुख्यमंत्री आरोपी के पास पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी नें उनपर हमला किया. पुलिस आरोपी को पकड़ती हैं और सिविल लाइंस थाने ले जाती है.
वहीं, मुख्यमंत्री को मेडिकल चेक उप के लिए ले जाया जाता है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है. आरोपी की उम्र 41 वर्ष और वह राजकोट का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है.
CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश को कल अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस की टीम आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद अस्पताल से निकल गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेश को कुछ अंदरूनी चोटें आई हैं. अरुणा आसिफ अली अस्पताल से आरोपी को LNJP अस्पताल में रेफर किया गया. पुलिस की टीम उसे LNJP लेकर गई.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद बीजेपी ने हमलावर को लेकर दावा किया कि वो आप से जुड़ा रहा है. इसके साथ तस्वीर भी शेयर की. इस दावे को आप ने खारिज किया. 
हरीश खुराना जी, आप की ख़ुद की तो किसी ट्रोलर से ज़्यादा इज्जत है नहीं लेकिन ऐसी घटिया हरकत करने से पहले अपने पिताजी मदनलाल जी की इज्जत की तो परवाह कर लेते?

दो रूपिये Per ट्वीट के हिसाब से काम कर रहे भाजपाई छुटभैये से भी निम्न स्तर के आप के कारनामे देखकर स्वर्गीय मदनलाल खुराना… https://t.co/KjeG09XACl

अपने ऊपर हुए हमले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है. स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ. मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों. मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूँगी.
दिल्ली की सीएम से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने कहा कि CM जन सुनवाई में लोगों से रोज़ की तरह मिल रही थीं. कुछ लोगों से ये बर्दाश्त नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई इसमें शामिल हो, धीरे-धीरे परतें खुलेंगी. उन्होंने कहा कि ये लोग (AAP) ऐसी बात बोल रहे हैं जबकि इस समय इन्हें CM के साथ खड़े होना चाहिए था. CM को सिर में थोड़ी चोट लगी है. CM निडर हैं और पहले की तरह लोगों से मिलेंगी.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा, “यह बहुत बुरी और दुखद खबर है. वह दिल्ली की प्रतिनिधि और सीएम हैं. अगर कोई उनसे नाराज है, तो उन्हें ऐसा करने की बजाय सीधे बात करनी चाहिए.”
#WATCH | Chandigarh: On the attack on Delhi CM Rekha Gupta, Punjab Minister Ravjot Singh says, “This is very bad and sad news. She is the representative and CM of Delhi. If someone is angry with her, they should talk directly instead of doing such things.” pic.twitter.com/azEfzSPlvM

Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News