Rihanna India Visit: मुंबई पहुंचीं रिहाना, ‘फेंटी ब्यूटी’ इवेंट में लेंगी हिस्सा – Dainik Tribune

Rihanna India Visit: विश्व स्तर पर लोकप्रिय गायिका रिहाना एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंची हैं। काले रंग की ड्रेस पहने ग्रैमी पुरस्कार विजेता बृहस्पतिवार शाम यहां हवाई अड्डे पर दिखीं, जहां उन्होंने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया और फिर अपनी कार में बैठ गईं।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, रिहाना अपने ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ से जुड़े एक खास कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंची हैं। ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली पॉप-अप’ नाम का यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम दक्षिण मुंबई के एक मॉल में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

खबरों के अनुसार, गायिका रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्य ईशा अंबानी पीरामल से मुलाकात कर सकती हैं और जामनगर की यात्रा भी कर सकती हैं। हालांकि, उनकी यात्रा के उद्देश्य के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह रिहाना की भारत की दूसरी यात्रा है।
इससे पहले उन्होंने मार्च 2024 में गुजरात के जामनगर शहर में अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के भव्य ‘प्री-वेडिंग’ समारोह में प्रस्तुति दी थी। रिहाना ‘डायमंड्स’, ‘वेयर हैव यू बीन’, ‘रूड बॉय’ और ‘पोर इट अप’ जैसे गीतों के लिए जानी जाती हैं।
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।

‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News