Rishikesh News: अगापे मिशन स्कूल में शनिवार को 36वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को गुमानीवाला स्थित अगापे मिशन स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों के अंदर सामाजिक और मानसिक समझ आती है। प्रधानाचार्या रमीनी भंडारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ‘हर जगह हर तरफ’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत किंडरगार्टन के विद्यार्थियों तथा कक्षा एक और दो के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही समूहगान, अंग्रेजी नाटक ‘द सेल्फिश जायंट’, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नृत्य और कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अगले चरण में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी नाटक ‘मैकबेथ’, कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति, गढ़वाली लोकनृत्य और वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। हिंदी नाटिका और समूहगान की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। मौके पर विक्रांत, जूनियर को-ऑर्डिनेटर शालिनी रावत आदि उपस्थित रहे।
शॉर्ट बायो : मनोहर काला पिछले 30 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में ब्यूरो चीफ की भूमिका निभाने के बाद, वर्तमान में वे दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने देश की सबसे बड़ी टिहरी बांध परियोजना और हरिद्वार कुंभ जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की ऐतिहासिक कवरेज की है।
परिचय एवं अनुभव
मनोहर काला उत्तराखंड की पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में वे दैनिक हिन्दुस्तान ऋषिकेश में वरिष्ठ संवाददाता एवं ब्यूरो चीफ के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, अर्थशास्त्र और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। तीन दशकों के लंबे सफर में उन्होंने प्रिंट से लेकर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों के बीच अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
कॅरियर का सफर
मनोहर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में अमर उजाला से की, जहां उन्होंने डेस्क पर पत्रकारिता की बुनियादी बारीकियों को समझा। इसके बाद वर्ष 2000 से 2008 तक वे दैनिक जागरण में टिहरी और ऋषिकेश के ब्यूरो चीफ रहे। वर्ष 2008 में वे हिन्दुस्तान समूह से जुड़े और बीते 17 वर्षों से ऋषिकेश ब्यूरो की कमान संभालते हुए टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
उन्होंने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से स्नातकोत्तर (एमए) और डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से इतिहास में एमए की किया है। उनकी यह ऐतिहासिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण में गहराई व स्पष्टता प्रदान करती है।
दृष्टिकोण और विजन
राजनीति, अर्थशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर मनोहर की विशेषज्ञता सर्वविदित है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल धर्म जनता को सटीक और तथ्यात्मक जानकारी देना है। उनका लक्ष्य पाठकों को गंभीर विषयों पर सरल, प्रमाणिक और विश्लेषणात्मक जानकारी उपलब्ध कराना है।
विषय विशेषज्ञता
मनोहर काला ने विकास योजनाओं और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर पैनी नजर रखी है। एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध परियोजना की उनकी कवरेज को मील का पत्थर माना जाता है। इसके अलावा, हरिद्वार कुंभ और ऋषिकेश एम्स जैसे संस्थानों से जुड़ी स्वास्थ्य व सामाजिक रिपोर्टिंग में उनकी विशेष महारत है।
उपलब्धियां और गतिविधियां
बेस्ट पत्रकारिता प्रमाणपत्र (हिन्दुस्तान): वर्ष 2016 में उत्कृष्ट पत्रकारीय योगदान के लिए सम्मानित। बेस्ट पत्रकारिता प्रमाणपत्र (दैनिक जागरण): वर्ष 2006 में शानदार रिपोर्टिंग के लिए सम्मान। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और एम्स ऋषिकेश के कई कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता।
रुचियां: पत्रकारिता के साथ-साथ क्रिकेट के प्रति उनका विशेष लगाव है।
विशेषज्ञता
टिहरी और अन्य बांधों के निर्माण की योजनाएं।
दून ऋषिकेश रेलवे परियोजना की कवरेज।
सामाजिक मुद्दे और पर्यटन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play