Sagittarius-Capricorn Rashifal June 2026: जून का महीना शुरू हो गया है और नया महीना शुरू होते ही हर कोई सोचने लगता है कि आने वाले 30 दिन कैसे रहने वाले हैं? क्या इस महीने किस्मत का पूरा साथ मिलेगा या फिर ग्रहों की चाल टेंशन बढ़ाने वाली है? अगर आपकी राशि धनु या मकर है, तो जून 2026 आपके जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि के दाता बुध और धन के कारक शुक्र का गोचर आपकी राशि के अलग-अलग भावों में होने जा रहा है. जहां धनु राशि वालों को करियर और रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती मिलेगी, वहीं मकर राशि वालों के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर ग्रहों की स्थिति बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है. ज्योतिषाचार्य और पंडित ज्ञानेश जी से जानते हैं इस महीने आपके सितारे क्या इशारा कर रहे हैं और क्या आपकी किस्मत आपका साथ देगी या ग्रहों की चाल बढ़ाएगी आपकी टेंशन!
धनु राशि के स्वामी देव गुरु यानि देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. 1 जून को आपकी राशि के स्वामी देव गुरु आपकी राशि धनु से आठवें भाव में गोचर करेंगे. इन दिनों अष्टम भाव का गोचर और मार्च से चली आ रही शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा. जिसकी वजह से वैचारिक मतभेद बढ़ रहे है, हर कोई आपसे छल कर रहा है और अच्छे—अच्छे रिश्ते टूट रहे हैं, नींद नहीं आ रही और मन में एक अजीब सा डर है. ऐसे में ढैय्या पर आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति भी अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं और 1 जून से 31 अक्टूबर तक यही रहेंगे. ऐसे में गुस्से पर काबू करें और अच्छी बातों पर ध्यान लगाएं. कुछ निगेटिव सोचन की बजाय संयम रखें. क्योंकि यह सब ढैय्या का प्रभाव है.
धन: ऐसे में जून की बात करें तो धन के मामले में यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा.
करियर: नौकरी में भी प्रमोशन के मार्ग बनेंगे लेकिन थोड़ा विलंब हो सकता है.
विद्यार्थी: जून का महीना विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा और उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी और बेहतर पढ़ाई के योग बनेंगे.
निष्कर्ष: जून का महीना आपको तरासेगा, मुश्किलें जरूर आएंगी लेकिन आप आसानी से उससे बाहर निकल जाएंगे.
उपाय: आपके इष्ट देव भगवान विष्णु हैं उनकी उपासना करें और गुरुवार को चने की दाल का दान करें. पीले वस्त्र या पीले फलों का दान करना आपके लिए मंगलकारी रहेगा. शनि की ढैय्या के प्रभाव से बचना है तो शनिवार के दिन काले छाते का दान करें या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं.
जून के महीने में आपको थोड़ा गंभीर बनकर रहना होगा तभी लाभ मिलेंगे. क्योंकि आप जल्दबाजी कर देते हैं और बहुत ही उतावले होते हैं. जैसे खाने में, बोलने में, कहीं जाने में या वापस आने में आप हमेशा जल्दबाजी करते हैं. ईमानदारी आपका स्वभाव होता है और गलत होता हुआ आप नहीं देख पाते. 1 जून से आपकी राशि मकर पर देव गुरु बृहस्पति की नीच दृष्टि होने की वजह से लोग आपको उलझाएंगे और बॉडी में आलस बढ़ेगा.
और पढ़ें: Leo-Virgo Rashifal June 2026: सिंह और कन्या राशि वालों की जून में बढ़ेगी आय या खर्च करेंगे परेशान? जानिए पूरा मासिक राशिफल
पैसा: जून के महीने में पैसा मध्यम रहेगा. पैसो की बहुत ज्यादा उम्मीद मत करना और न ही आपको किसी के सामने पैसे के लिए हाथ फैलाने की जरूरत पड़ेगी.
करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे वर्कलोड बढ़ सकता है. प्रमोशन का लालच दिया जाएगा लेकिन प्रमोशन की संभावना कम है. व्यापारियों की बात करें तो व्यापार थोड़ा धीमी गति से चलेगा. इस महीने बैलेंस करके चलना बेहतर होगा.
गृहणी और विद्यार्थी: जून के महीने में गृहणियां चंचलता पर ध्यान रखें क्योंकि लोग आपकी चंचलता को लेकर परेशान हो सकते हैं. इस महीने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी रूचि बढ़ानी होगी.
उपाय: इष्ट आपके भगवान शनि है और इसलिए उनकी उपासना करना मंगलदायी रहेगा. शनिवार के दिन छाया दान, काली उड़द का दान, तेल का दान और काले छाते का दान जरूर करते रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED