Saharanpur News: नकुड़। सरकारी अधिकारियों के सीयूजी नंबर अक्सर बंद या नेटवर्क से बाहर मिलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निधि भारद्वाज को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में अधिकारियों के फोन नंबर सक्रिय रखने की मांग की गई। राहुल चौधरी ने कहा कि एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर कई बार संपर्क नहीं हो पाता। आरोप है कि फोन करने पर कॉल रिसीव भी नहीं की जाती। इससे विशेष परिस्थितियों में लोगों को समस्या के समाधान के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
ज्ञापन में सीयूजी नंबर हमेशा चालू रखने, कॉल नहीं उठने पर समय से संपर्क की वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा वैकल्पिक अधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने की मांग की गई। इस दौरान पंकज, रजत, सन्नी, सुमित, अंकित, सावन, लोकेश, अमन, सागर, निखिल और हर्ष मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play