—विज्ञापन—
Saharsa Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं. सहरसा विधानसभा सीट बिहार की अहम सीटों में से एक रही है जिस पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है. बीजेपी से आलोक रंजन इस बार भी चुनावी मैदान में थे. सहरसा विधानसभा सीट शुरुआती समय में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी लेकिन, समय के साथ ही बीजेपी ने इस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली. पिछले 5 चुनावों में से 4 बार बीजेपी का कमल खिला. इस बार का चुनाव भी बेहद ही यादगार और दिलचस्प रहा. लेकिन, इस बार बीजेपी इस सीट से जीत हासिल नहीं कर सकी.
सहरसा में इस साल कांटे का मुकाबला देखने को मिला जहां इंडियन इन्क्लुजिव पार्टी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता की झोली में 115036 वोट आए और उन्होंने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के आलोक रंजन रहे जिन्हें 112998 वोट मिले और तीसरे स्थान पर 12786 वोटों के साथ जनसुराज के किशोर कुमार रहे.
अगर बिहार विधानसभा चुनाव के पिछले नतीजों की बात की जाए तो साल 2020 में सहरसा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के आलोक रंजन झा चुनावी मैदान में थे. उनके सामने आरजेडी की लवली आनंद ने चुनाव लड़ा था. दोनों के बीच उस समय भी कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिला था. लेकिन, बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. आलोक को 103,538 वोट तो आरजेडी की लवली को 83,859 वोट मिले थे.
यह भी पढ़ें – Hayaghat Election Result 2025 LIVE: हायाघाट में होगी RJD की वापसी या एक बार फिर बाजी मार ले जाएगी भाजपा
वहीं, 2015 के बिहार चुनाव में आरजेडी ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी. उस समय इस सीट से आरजेडी के अरुण कुमार यादव और बीजेपी के आलोक रंजन झा के बीच टक्कर देखने के लिए मिली थी. उस समय आरजेडी के अरुण कुमार ने आलोक रंजन को 39,206 वोटों से हराया था.
अंत में सहरसा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास के बारे में बात की जाए तो जनता की नीति इस सीट पर बदलाव की रही है. समय-समय पर जनता बदलाव करती रही है. ऐसे में अब देखना होगा कि 2025 के इस रण में देखना दिलचस्प होगा कि राजद या बीजेपी इस सीट पर कौन वापसी करता है?
यह भी पढ़ें – Alinagar Election Result 2025 LIVE: अलीनगर को अपने नाम कर सकेंगी मैथिली ठाकुर या राजद के हिस्से आएगी यह सीट
सहरसा में इस साल कांटे का मुकाबला देखने को मिला जहां इंडियन इन्क्लुजिव पार्टी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता की झोली में 115036 वोट आए और उन्होंने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के आलोक रंजन रहे जिन्हें 112998 वोट मिले और तीसरे स्थान पर 12786 वोटों के साथ जनसुराज के किशोर कुमार रहे.
आलोक रंजन 11225 वोटों की बढ़त से आगे हैं. 11225 वोटों से पीछे हैं IIP के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता.
24841 वोटों के साथ सबसे आगे भाजपा के आलोक रंजन. वोटिंग के 6 राउंड हुए पूरे.
भारतीय जनता पार्टी के आलोक रंजन सबसे आगे. अबतक हिस्से आए 16198 वोट.
सहरसा में भारतीय जनता पार्टी के आलोक रंजन सबसे आगे. अबतक 4259 वोट कर चुके हैं हासिल.
पिछले 5 चुनावों में से 4 बार बीजेपी का कमल खिला.
सहरसा में वोटों की गिनती शुरू. कुछ ही देर में आएंगे चुनावी नतीजे.
बीजेपी से आलोक रंजन इस बार भी चुनावी मैदान में थे. देखना होगा कि वह फिर से इस सीट पर कब्जा जमा पाएंगे या नहीं.
सहरसा विधानसभा सीट बिहार की मुख्य सीटों में से एक है. यहां 6 नवंबर को वोट डाले गए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in