Sahibganj News: साहिबगंज। भाई-बहन के अटूट व निस्वार्थ प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया गया। इसे प्रत्येक साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मौके पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांध कर उससे अपनी रक्षा की उम्मीद जतायी। मौके पर बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार आदि भी भाईयों ने बहनों को दिया। उधर, रक्षाबंधन को लेकर सुबह से उत्साह का माहौल रहा। बहनें अपने भाईयों के पास तो कुछ भाई अपनी बहनों के घर जाकर तो कुछ भाईयों ने अपनी मुंहबोली बहनों के यहां जाकर राखी बंधवाया। इसे लेकर सुबह से बाजार में एक अलग प्रकार के चहल पहल देखी गई। कुछ ने सुबह वाले शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधी तो कुछ ने अन्य मुहूर्त में राखी बांधी। पूरा दिन बहनें राखी बांधने के लिए इधर उधर जाती रही। राखी बांधने के बाद भाईयों ने बहनों को बाहर रेस्टोरेंट आदि में खाना खिलाया तो कुछ बहनों को सैर सपाटा कराने ले गये। रक्षाबंधन काफी हर्षोल्लास से संपन्न हुआ。
धार्मिक मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन के दिन बांधी गई राखी को कम से कम कुछ दिन कलाई पर रखना शुभ माना जाता है। कई लोग एक सप्ताह तक बांधे रहते हैं। कुछ लोग जन्माष्टमी तक राखी बांधे रखते और उस दिन पूजा के बाद ही उतारते हैं। राखी उतारने के पहले भगवान का स्मरण करें और सुबह या किसी शुभ समय में ही इसे कलाई से निकालें।
राजमहल, प्रतिनिधि। भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के महाजन टोली, कासिम बाजार, नया बाजार, बर्मन कॉलोनी, मधुसूदन कॉलोनी, हाट पाड़ा, गोदारा घाट, मटियाल, एवं प्रखंड के फुलवरिया, लखी पुर, जामनगर, कांजी गांव, कुटहरी, भैंसमारी, मंगल हाट, सरकंडा आदि अन्य पर बहनों ने अपने-अपने भाइयों के हाथ में राखी बांधकर भाई के भाई के दीर्घायु सहित मंगल कामना की। इधर, पूर्णिमा पर उत्तर वाहिनी गंगा में दूर दराज से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। बोरियो। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और राखी बांधी। बोरियो के अलावा बांझी बाजार, मोतीपहाड़ी, बनगांवा, चसगांवा, तेलो में रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मना।बरहड़वा। बरहड़वा व आसपास के इलाके में सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर चहल-पहल रही। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रखंड क्षेत्र के लबदा, बटाइल, महाराजपुर, मोगलपाड़ा, भीमпаड़ा, मयूरकोला, कोटालपोखर, पथरिया, समेत दर्जनों गांवों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाइयों ने बहनों को कपड़े, मिठाई, उपहार व अन्य सामान भेंट कर उनका सम्मान किया। कई परिवारों में बहनों के लिए विशेष रूप से पकवान भी बनाए गए।
पतना। रक्षा बंधन पर सुबह से ही बाजार व विभिन्न चौक के दुकानों में राखी लेने की भीड़ जुटी रही। घर घर में खुशी के साथ बहनों ने अपने भाईयों के कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामना की। इधर, दिग्घी, बरमसिया, केन्दुआ, रांगा सहित विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन मनाई गयी।
बोरियो, प्रतिनिधि। बलराम पूर्णिमा (बलराम जन्मोत्सव) व रक्षाबंधन पर शुक्रवार को हरे कृष्णा जगन्नाथ मंदिर बोरियो में सभी बहनें भक्तगण अपने बड़े भैया बलराम के छोटे भाई कृष्ण और बाल गोपाल को राखी बांधी। मौके पर चंदन प्रभु, रूबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, यशोदा देवी, मंटू साह, सोनू साह, घनश्याम सिंह, राज कुमार, गंगा साह, सुनील साह, कृष्णा साह, संतोष भगत, मनोज भगत बसंत केवट आदि थे।
राजमहल। रक्षा बंधन पर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी को राखी बांधने के लिए शुक्रवार से सुबह से ही मुंहबोली बहनों की भीड़ लगी थी। दोपहर 12 बजे तक करीब 94 युवतियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी के माथे पर तिलकर लगाकर रखा बांध उनके दीर्घायु की कामना की। बदले में थाना प्रभारी ने उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी। स्थानीय लोग इसे साम्प्रदायिक सद्भाव के प्रतीत के रूप में देख रहा है। उधर, रक्षाबंधन पर विश्व हिन्दू परिषद सह मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका शशि शर्मा दुर्गावाहिनी सुनीता कुमारी व एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने शुक्रवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित पुलिस पदाधिकारी को राखी बांधा। मौके पर एस आई महादेव उरांव, अनिल कुमार, पवन यादव आदि मौजूद थे।
फोटो 4, राजमहल थाना में राखी बांधने पहुंचे विहिप की महिला सद्स्य।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play