Live
Saif Ali Khan Attack News Live Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी करीना कपूर ने मुंबई पुलिस के सामने अपन स्टेटमेंट दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि सैफ ढाल बनकर उनकी सुरक्षा के लिए खड़े हो गए थे। वो इस दौरान काफी डर गई थी.
Saif Ali Khan Attack News Live Update: अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास में चाकू से हमला की घटना को 40 घंटे से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी अबतक इस मामले में मुंबई पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं. करीना कपूर ने मुंबई पुलिस को बताया कि सैफ अकेले ही हमलावर का सामना करते रहे और सभी महिलाओं के आगे ढाल बनकर खड़े रहे. मुंबई पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ तो कर चुकी है लेकिन अबतक किसी को औपचारिक तौर पर अरेस्ट नहीं किया गया है. सैफ अली खान के घर हमले से जुड़े एक संदिग्ध की नई तस्वीर शनिवार को सामने आई. इसमें आरोपी पीले रंग की टीशर्ट में नजर आ रहा है. सैफ पर हमले के बाद करिश्मा कपूर ने बहन रिश्मा के दोनों बच्चों को संभाला जबकि करीना पति को लीलावती अस्पताल लेकर पहुंची.
पुलिस का मानना है कि वह एक कुख्यात अपराधी हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि क्राइम सीन से निकलने के बाद उसने जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए अपने कपड़े बदल लिए थे. शुक्रवार को संदिग्ध का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस, क्राइम बांच और अपराध खुफिया इकाई की कम से कम दो दर्जन टीमें जुटी हुई थी. सुबह, बांद्रा पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए लाया गया, लेकिन पांच घंटे बाद उसे छोड़ भी दिया गया. पुलिस ने पाया कि उसका इस केस से कोई संबंध नहीं पाया गया. वो बस संदिग्ध से थोड़ा मिलता जुलता था.
Saif Ali Khan Attack News Live Update: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उर्वशी रौतेला भी ट्रेंड में हैं. दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू के दौरान जब उर्वशी रौतेला से सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल किया गया तो पहले तो उन्होंने सैफ की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की और फिर अचानक वह अपनी लग्जरी वॉच को फ्लॉन्ट करने लगी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.
Saif Ali Khan Attack News Live Update: करीना-सैफ के बेटों की नैनी इलियमा फिलिप ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने बुधवार रात करीब 11 बजे बच्चों को सुला दिया था. करीब 2 बजे फिलिप की नींद खुली और उसने देखा कि बाथरूम की लाइट जल रही है और दरवाजा थोड़ा खुला है. शुरू में उसे लगा कि करीना कपूर बच्चे को देखने आई हैं, लेकिन जल्द ही उसे लगा कि कुछ संदिग्ध है. उसने देखा कि टोपी पहने एक आदमी बाथरूम से निकलकर जहे के बेड की ओर बढ़ रहा है. मैं यह देखने के लिए उठी कि बाथरूम में कौन है। तभी मैंने देखा कि एक छोटा, पतला आदमी बाहर आया और जेह के बेड की ओर बढ़ा. मैं तुरंत खड़ी हो गई. मैं फिर भी जेह को जगाने के लिए उसके पास गया. उस आदमी के बाएं हाथ में एक लकड़ी की छड़ी थी और उसके दाहिने हाथ में एक लंबी, हैकसॉ जैसी ब्लेड था. वह मेरी ओर दौड़ा. इस झगड़े में उसने मुझ पर ब्लेड से हमला कर दिया. मेरी कलाई पर चोट लग गई. मैंने उससे पूछा कि उसे क्या चाहिए. उसने कहा कि उसे पैसे चाहिए और उसे 1 करोड़ रुपये चाहिए.
Saif Ali Khan Attack News Live Update: करीना कपूर ने अपने बयान में कहा कि अटैक के बावजूदा हमलावर ने खुले में छोड़े गए आभूषण और कीमती सामान को छुआ तक नहीं। उन्होंने बताया कि हमले के बाद बहन करिश्मा कपूर उनके दोनों बच्चों को अपने घर ले गईं जबकि सैफ को करीना खुद लीलावती अस्पताल लेकर गई।
Saif Ali Khan Attack News Live Update: जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तब उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थो. सैफ ने सभी लोगों को 12वें से 11वें फ्लोर पर भेज दिया. इस दौरान वो अकेले ही इस हमलावर के वार झेलते रहे. करीना ने अपने बयान में बताया कि हमलावर के हाथ में चाकू देखकर वो काफी डर गई थी. सैफ के कहने पर वो नीचे वाले फ्लोर पर चली गई.
Saif Ali Khan Attack News Live Update: करीना कपूर ने मुंबई पुलिस के सामने पति सैफ अली खान पर हमले के मामले में बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि आंधी रात को जब ये सब हुआ तो सैफ अली खान अकेले ही अटैकर का सामना करते रहे। उन्होंने घर की सभी महिलाओं को बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर जाने के लिए कहा. जब मैं 12वीं मंजिल से नीचे 11वीं मंजिल पर आई तो देखा कि आरोपी अभी गुस्से में था और सैफ पर लगातार हमला कर रहा था. मैं तब बहुत ज्यादा डर गई थी. आरोपी ने घर में रखे किसी भी सामान को हाथ तक नहीं लगाया.
सैफ अली खान पर हमला न्यूज लाइव: बॉलीवुड अभिनेता के इलाज में अबतक करीब 36 लाख रुपये का खर्च आया है. वायरल हो रहे कैशलेस इंश्योरेंस के कागजात से यह पता चला है कि सैफ के इजाज में अबतक 35,98,700 रुपये का खर्च आया है. इसमें से बीमा कंपनी की तरफ से 25 लाख रुपये की रकम जारी की गई है.
सैफ अली खान पर हमला न्यूज लाइव: क्या सैफ अली खान पर किसी विदेशी में बैठे शख्स ने हमला करवाया? महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है. किसी गिरोह ने इस हमले को अंजाम नहीं दिया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह बयान दिया
सैल अली खान हमला न्यूज लाइव: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान का हमलावर बेहद शातिर था. उसने फिल्म स्टार पर हमले के वक्त कुछ और कपड़े पहने हुए थे. बिल्डिंग से उतरने के दौरान ही उसने अपनी टीशर्ट बदल ली. ऐसा इसलिए किया गया ताकि जांच एजेंसियों को कंफ्यूज किया जा सके. वो अपने मनसूबों में कामयाब भी रहा.
सैल अली खान हमला न्यूज लाइव: सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर हमला करने वाले की ताजा तस्वीर शनिवार को सामने आई. यह दरिंदा पीले कपड़ों में नजर आ रहा है. सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हुई. मुंबई पुलिस इस तस्वीर के बिनाह पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है. हालांकि अबतक जांच टीम खाली हाथ है.
Jungle News: पुरातन समय भी मौजूद थे ये अनूठे सारस, खास अंदाज में करते हैं डांस
रोज कितनी सिगरेट पीना सेफ? डॉक्टर ने बताई सही लिमिट, सुट्टा मारने वाले जान लें
इस खास तरीके से बनाएं मटर के पराठे, सर्दियों में स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल
SIP-FD को टक्कर दे सकती है आपकी जमीन, कम समय में देगी शानदार रिटर्न, जानें
Rajinikanth के आईकॉनिक सिगरेट स्टाइल का राज, इस बॉलीवुड एक्टर से सीखा स्टाइल
लाइव ब्लॉग
an hour ago
2 hours ago
3 minutes ago
33 minutes ago