—विज्ञापन—
Saiyaara: ‘सैयारा’ की रिलीज का फैंस पर कुछ अलग ही असर देखने को मिल रहा है। ये फिल्म थिएटर्स में धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ ये फिल्म एक और कारण से चर्चा में है। अहान पांडे और अनीत पड्डा से भी ज्यादा बातें तो थिएटर्स से सामने आ रहे फैंस के वीडियो की हो रही हैं। अब थिएटर से एक नया वीडियो वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की ‘सैयारा’ देखने के बाद बदहवास हालत में नजर आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो में ‘सैयारा’ देखते हुए थिएटर में ही एक लड़की बेहोश हो गई। वीडियो में इस लड़की को जमीन पर बेसुध पड़े हुए देखा जा सकता है। वो जरा भी होश में नहीं है और उसके आस-पास मौजूद लोग उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई उसके हाथ मसल रहा है, तो कोई पानी पिलाने की कोशिश कर रहा है। ये लड़की थिएटर में बेहोश होकर गिरी हुई है और उसकी इस चिंताजनक हालत को देखकर थिएटर में जहां लोग घबराए हुए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर लड़की का खूब मजाक उड़ रहा है।
दरअसल, जब से ‘सैयारा’ रिलीज हुई है, थिएटर से कुछ ऐसे ही वीडियो सामने आ रहे हैं। कोई रो रहा है, तो कोई फिल्म देखते हुए बेहोश हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वायरल होने के लिए लोगों को ये नई तरकीब मिल गई है। ऐसे लोगों के कारण अच्छी-खासी चल रही फिल्म का भी मजाक उड़ने लगा है। अब इस वीडियो को देखकर लोग क्या कह रहे हैं? ये भी जान लेते हैं। ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by Times Applaud Trends (@timesapplaudtrends)
यह भी पढ़ें: Saiyaara BO Collection: अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म ने 5वें दिन मचाया गदर, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई
कोई इसे ओवर एक्टिंग बता रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि ये क्या जनरेशन है? अब लोग इस फिल्म को बीमारी का नाम भी दे रहे हैं क्योंकि थिएटर में लोग इसे देखते ही चक्कर खा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इन सबको PR स्ट्रेटेजी भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब थिएटर में हरकतें कर रहे लोगों का जमकर मजाक बन रहा है, फिर भी लोग इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in