Sakat Chauth 2026 Moonrise Time: आज सकट चौथ पर कब निकलेगा चांद? शहर अनुसार जानें चंद्रोदय का समय – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Sakat Chauth 2026 Moonrise Time City Wise Timings In India: आज 6 जनवरी 2026, वार मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर देशभर में सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. हालांकि, देश के कई राज्यों में सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, माघ कृष्ण चतुर्थी और संकष्टी चौथ आदि नामों से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सकट चौथ पर पूजा-पाठ और व्रत रखने से संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. सकट चौथ के दिन प्रात: काल में गणेश जी और संकटा माता की पूजा की जाती है, जबकि शाम के समय चंद्र देव की पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है.
हालांकि, पृथ्वी के घूमने की गति के कारण शहर के अनुसार चांद निकलने का समय बदल जाता है. ऐसे में कहीं पर जल्दी तो कहीं पर देर से चांद दिखाई देता है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं कि आज 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ पर किस शहर में किस समय चांद निकलेगा.
आज सकट चौथ के दिन चंद्रोदय के बाद तांबे या पीतल के लोटे से चांद को जल अर्पित करें. लोटे में जल, दूध, अक्षत, चीनी, और सफेद फूल डालें. जल अर्पित करने के बाद मिठाई का भोग लगाएं और तीन बार परिक्रमा करें. इसके बाद अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और घर की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें.
ये भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026: आज है सकट चौथ, जानें गणेश-चंद्र देव और माता संकटा की पूजा का शुभ मुहूर्त-विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News