Samastipur News: जनहित के कई मुद्दों पर बनी सहमति – Live Hindustan

Samastipur News: दलसिंहसराय.। पंचायत समिति भवन में बुधवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक समिति की अध्यक्ष गीता साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही कठिनाइयों, स्कूल में छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों,मोख्तियारपुर सलखन्नी सहित अन्य कई पंचायतों एवं वार्डों में नल-जल योजना की समस्याओं, भीषण गर्मी में बिजली कटौती, जीविका समूहों से जुड़ी समस्याओं को रखा। आवास योजना, शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि, जियो-टैगिंग में तकनीकी समस्याओं तथा बुलाकीपुर क्षेत्र की सड़क समस्या पर भी चर्चा की गई। वहीं अध्यक्ष ने शहर के बालिका उच्च विद्यालय के नये भवन में शीघ्र पढ़ाई शुरू कराकर प्रभावित पठन-पाठन की समस्या के निराकरण का अनुरोध किया।

संबंधित पदाधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। समिति सचिव सह बीडीओ राजीव कुमार ने बाल विवाह रोकने के लिये इस ओर जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने समिति सदस्यों से लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे पर संवाद करने और बेटियों के बेहतर भविष्य के लिये समाज को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिये लोगों को प्रेरित करने तथा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में अपनी समस्याएं रखने के लिये प्रोत्साहित करने की सलाह भी दी। बीएओ ने प्रखंड कृषि भवन में धान, मक्का सहित विभिन्न फसलों के बीज का वितरण होने की जानकारी देकर किसानों को लाभ लेने के लिये प्रेरित करने की बात कही। बैठक में सीओ नेहा कुमारी, बीईओ प्रभात रंजन, समिति उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महतो, समिति सदस्य सुनील कुमार बमबम, उग्र नारायण कमल, संजय चौधरी, विमला कुमारी, मनोज कुमार राय, धनंजय कुमार, कुंदन कुमार दास, धनेश्वर महतो आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News