Sambhal News: सौंधन, संवाददाता। कैलादेवी थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार रात चोरों ने किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाकर दर्जनभर से अधिक स्टार्टर केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने नलकूपों की कोठरियों के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हुई। एक साथ कई नलकूपों में चोरी से किसानों में भय और आक्रोश है। साकिन और बिचपुरी गांव के किसानों के नलकूप कैलादेवी थाना क्षेत्र के जंगल में हैं। चोरों ने छोटे सिंह, श्यामलाल, मित्रपाल, मलखान, रोहतास, हेतराम, लटूरी, भूरे, जगन्नाथ, हरिराम, चौहान सिंह, रामनाथ और धर्मवीर समेत अन्य किसानों के नलकूपों से स्टार केबल चोरी कर लिया।
किसानों ने बताया कि चोर देररास नलकूपों की कोठरियों के ताले तोड़कर अंदर रखा कीमती केबल और अन्य सामान समेट ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला। सूचना पर डायल 112 और कैलादेवी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। किसानों ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play