हल्द्वानी, संवाददाता। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से कुमाउनी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रविवार को वनिकी प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) में कुमाऊंनी भाषा सम्मान एवं अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। काव्य पाठ में आर्डेन प्रोग्रेसिव स्कूल के नैतिक पांडे प्रथम, केवीएम पब्लिक स्कूल के राहुल बोरा द्वितीय और आकृति एंजल अकादमी की कल्पना देव तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में पीएसएन स्कूल की दीक्षा जोशी प्रथम, केवीएम पब्लिक स्कूल की नक्षत्रा द्वितीय और आर्यमन बिरला स्कूल के मयंक रेकवाल तृतीय रहे। बाल रत्न जानवी रौतेला, बाल शिरोमणि गार्गी, काव्य शिरोमणि नवजोत गढ़िया और भाषा शिरोमणि चन्द्रा परगाई को चुना गया।
मुख्य अतिथि डीएफओ सूरज तिवारी, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता विद्युत शेखर त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने की। संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने कहा कि अब तक 21 विद्यालयों में भाषा संरक्षण की मुहिम चलाई जा चुकी है। उन्होंने अपनी भाषा और संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागी विद्यालयों को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play