Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
शाम ढलते ही दीयों व झालरों की रोशनी से जगमगा उठे घर – आंगन
AI जनरेटेड बैनर —-
शाम ढलते ही दीयों व झालरों की रोशनी से जगमगा उठे घर – आंगन
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। रविवार को शाम ढलते ही दीपावली पर्व कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। आतिशबाजी के धमाके व फुलड़ियों की रौशनी से चारों ओर खुशियां बिखर गई। कतारबद्ध जगमग दीये से घर-आंगन रौशन हुए। लोगों ने परिवार सहित मिल जुलकर महालक्ष्मी की पूजा की। सुख समृद्धि की कामना करते हुए एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।दीपावली पर्व दीये की रौशनी से जगमग रहा। लिपे पुते घर आंगनों में कतारबद्ध दीये की रौनक देखते ही बन रही थी।रविवार को सुबह से ही दीपावली पर्व को लेकर दुद्धी कस्बे व गांवों की गलियों में चहल-पहल देखी गई। दीपावली पर्व में लक्ष्मी आगमन की आस और उमंग से लोगों ने अपने घरों बढ़-चढ़कर सजावटें की थी। घर के द्वारा पर विविध रंगों की आकर्षक रंगोलियां त्यौहार के उल्लास में चार चांद लगा रहे थे। शहरी क्षेत्र के बड़ी अट्टालिकाओं को इलेक्ट्रिक डेकोरेशन के रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया था। गांव से लेकर शहर में उल्लास का वातावरण बना हुआ था। दूर शहरों में काम करने वाले लोग दीपावली मनाने घर पहुंचे हुए थे। एक दूसरे से मेल मिलाप बधाई आशीर्वाद देने का क्रम जारी रहा। शाम से ही गलियों व सड़कों में चहलकदमी और भी अधिक बढ़ गई थी। घर आंगन में आकर्षक रंगोली आकर्षण के केंद्र बने थे। शाम ढलते ही लोगों ने अपने घरों से बाहर कतारबद्ध दीयों को रखकर महालक्ष्मी के आगमन की कामना की। शुभ मुहूर्त आयोजित लक्ष्मी पूजा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों में नए परिधान के साथ पूरे साजो श्रृंगार का उल्लास रहा । घर-घर पटाखों की धूम व फुलझड़ियों की रौशनी से चमक उठे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर दीपावली की खुशियां प्रकट की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे की सुख समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। घर के अलावा लोगों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जाकर लक्ष्मीजी की पूजा की। इलेक्ट्रिक झालरों से बढ़कर मिट्टी के दीयों की कतारें आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। महालक्ष्मी आरती के दौरान लोगों ने धान की बालियों से महालक्ष्मी का अभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण किसानों द्वारा दीपावली पर्व में महालक्ष्मी पूजा के साथ-साथ धन-धान्य की समृद्धि के लिए अपने खेतों से लाए गए धान की बालियों को पूजा करते हैं। पर्व को लेकर दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने अपने पसंदीदा मिठाइयों के साथ पटाखा दुकानों में जमकर खरीदारी की। बाजार में लाई, बताशे, दीये, धूपावली सहित पूजा सामानों की खासी बिक्री देखी गई। धूमधाम से मनी दीपावली पर्व में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपने दूर बसे मित्रों व रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजकर दीपावली पर्व की खुशियां बांटी।
रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र –
दीपावाली पर्व में रंगोली आकर्षण के केंद्र बने थे। दीपक की ज्योति से सजाकर बनाई गई रंगोलियों में धार्मिक आस्था के अलावा पर्यावरण संरक्षण, फूलों की चित्रकारी आदि को दर्शाया गया था। आकर्षक रंगोली तैयार करने को लेकर युवतियों व महिलाओं में प्रतिस्पिर्धा जैसे माहौल रहा है। हर एक गलियों के घरों के आगे बनी रंगोली की विविधता देखते ही बन रही है। फूलों से बनी रंगोली भी कई घरों के सामने आकर्षण का केंद्र रही।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें