Sambhal News: सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए चोर, लाखों का माल समेटा – Hindustan

Sambhal News: मढ़न, संवाददाता। असमोली थाना क्षेत्र के गांव डौंडी में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे चोर कमरे में रखा संदूक उठाकर फरार हो गए। सोमवार तड़के करीब चार बजे परिजनों की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर चक रोड के किनारे संदूक खाली हालत में पड़ा मिला। उसमें रखी नकदी, जेवरात और कपड़े गायब थे। गांव डौंडी निवासी राजीव कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह रविवार रात परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात किसी समय चोरों ने मकान के पीछे सीढ़ी लगाई और जीने के रास्ते घर में दाखिल हो गए।

इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर वहां रखा संदूक उठाया और फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे परिजनों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो संदूक गायब था। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास तलाश शुरू की गई। गांव से कुछ दूरी पर चक रोड के किनारे संदूक पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखा सामान गायब था। राजीव ने बताया कि संदूक में 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की पाजेब, गुच्छा-कूल्हा और चार नई साड़ियां रखी थीं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी टांडा कोठी प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरी की कोई जानकारी या तहरीर नहीं मिली है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News