Samsung लाया 6,999 रुपये का नया स्मार्टफोन, 6 साल तक मिलेंगे अपडेट, इसमें 50MP कैमरा भी – Hindustan

Samsung Galaxy M07 4G Launched: सैमसंग ने Amazon Great Indian Festival Sale में अपने नए लो-बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M07 को लॉन्च कर दिया है। अमेजन ने टीज किया है कि सेल में फोन 7,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है। यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन स्लिम बॉडी. 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच बैटरी पैक करता है। कितनी है कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास है, चलिए जानते हैं….

अमेजन पर फोन को केवल ब्लैक कलर और सिंगल कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में मिल रहा है। इसे ईएमआई पर भी लिया जा सकता है। फोन पर 6,600 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

नया Samsung Galaxy M07 फोन 4G सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। फोन मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है और कंपनी का दावा है कि फोन 6 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है।

फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए, फोन के रियर में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन की मोटाई 7.6 एमएम है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा, बॉक्स में टाइप-सी टू टाइप-सी केबल और सिम इजेक्टर मिलेगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News