Santkabir Nagar News: सीएचसी परिसर में जलभराव बना मुसीबत – Hindustan

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुआ जलभराव मुसीबत बन गया है। परिसर में पानी जमा होने से मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
जिले में गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद ही सीएचसी परिसर में जल हो गया था। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है। यह कई दिन तक जमा रहता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि अस्पताल के मुख्य रास्ते और परिसर के आसपास जलभराव हो जाता है। इससे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है। बुजुर्ग, बच्चे व गंभीर मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
मरीज व उनके साथ आए तीमारदार पानी में पैर रखकर अस्पताल के अंदर पहुंचते दिखाई दिए। स्वास्थ्यकर्मियों को भी इसी रास्ते से होकर आना-जाना पड़ा। ग्रामीण रहमत अली, अताउल्लाह, हकीम, राम वृक्ष, हाशिम अली, राजेश कुमार आदि ने कहा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में यही समस्या सामने आती है। अस्पताल परिसर में पानी जमा रहने से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News