Feedback
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने अपने पहले पीरियड को लेकर चौंकाने वाली स्टोरी बताई है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें तब तक पीरियड को लेकर नॉलेज नहीं थी.
हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सारा का दर्द छलका है. उन्होंने बताया कि वो हरियाणा से हैं. उनकी मां भी पढ़ी लिखी नहीं हैं.
उन्हें पीरियड को लेकर किसी ने कुछ नहीं बताया था. जब उन्हें पहली बार पीरियड हुए, एक्ट्रेस को लगा उन्हें कैंसर हो गया है.
तब वो क्लास में थीं. उन्हें अचानक से जब ब्लीडिंग हुई काफी अजीब फील हुआ. उन्हें क्लास की लड़कियों ने बताया कि ये पीरियड होते हैं.
वो जब सीट से उठीं, उनकी पूरी स्कर्ट लाल हो गई थी. दो लड़कियां उन्हें बीच में खड़ा कर घेरकर चलीं और प्रिंसिपल ऑफिस तक लेकर गईं.
प्रिंसिपल ने घर भेजा. मां ने कहा कि ऐसा होता है. मां ने तब भी खुलकर कुछ नहीं बोला. वो शुरू में पैड नहीं कपड़ा यूज करती थीं.
सारा ने कहा कि उनकी बहन पीरियड्स में सैनिटरी पैड छोड़ उन्हें कपड़ा यूज करने को कहती थी. उनके मुताबिक पैड सेफ नहीं होते.
सारा ने बताया कि अगर उन्हें इन सभी चीजों के बारे में पहले से पता होता तो वो अपनी डाइट का ख्याल रखतीं. उन्हें UTI की दिक्कत हुई.
सारा गुरपाल के मुताबिक, उनके घर का माहौल ही ऐसा ही था. पता नहीं लोग पीरियड को लेकर क्यों इतना टैबू फैलाते हैं.
All Photos: Instagram @saragurpals
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू