By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Shahid Kapoor Next Film: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करने वाले हैं. ये एक इटैलियन फिल्म का हिंदी रीमेक होगी, जिसका अंग्रेजी नाम ‘हस्बैंड एंड वाइफ’ है और ओरिजिनल नाम ‘मोगली ई मैरिटो’ है. इस फिल्म का निर्देशन बधाई हो और मैदान जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक अमित शर्मा करेंगी. इस प्रोजेक्ट पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है और लीड फीमेल की तलाश शुरू हो गई है.
फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता बेहद खराब स्थिती में है और दोनों तलाक लेने की कगार पर पहुंच गए हैं. इसी बीच दोनों का शरीर एक नाकाम साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट के बाद आपस में बदल जाता है और फिर दोनों को मजबूरी में एक दूसरे की जिंदगी जीनी पड़ती है. इसके बाद दोनों एक दूसरे को और बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. इटैलियन फिल्म का निर्देशन सिमोन गोदानो ने किया है और इसमें पीयरफ्रांसेस्को फेविनो और केसिया स्मुतनियाक लीड रोल में नज़र आए हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमित शर्मा ने इटैलियन फिल्म की इस कहानी को भारत के हिसाब से ढाला है, जिसमें कॉमडी के साथ साथ इमोशंस भी होगा. शाहिद कपूर ने फिल्म साइन कर ली है, लेकिन फीमेल लीड फिलहाल फाइनल नहीं हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना पहली पसंद थी, लेकिन शेड्यूल मैच नहीं होने के चलते बात नहीं बन पाई.
अब मेकर्स शाहिद के साथ कबीर सिंह में काम कर चुकीं कियारा आडवाणी और जान्हवी कपूर से बात कर रहे हैं. अगर फिल्म में जान्हवी की एंट्री हुई तो ये शाहिद के साथ उनकी पहली फिल्म होगी. फिल्म 2026 के अंत में फ्लोर पर जाएगी और मेकर्स इसे 2027 के बीच में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.