Shamli News: थानाभवन नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित विजय वाटिका मे कश्यप समाज की एकता, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर कश्यप एकता सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकता और धर्म के प्रति जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज को आपसी मतभेद और पाखंडवाद से बचते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए。
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनें तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि समाज की बड़ी संख्या उसकी ताकत है और इस संख्या का उपयोग सामाजिक विकास तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सार्थक भागीदारी के लिए किया जाना चाहिए। सम्मेलन में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, समाज की जनसंख्या के अनुपात में शासन-प्रशासन में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जातिगत भेदभाव से मुक्ति जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्ण शिक्षा दिलाने पर विशेष जोर दिया। अतिथि जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अशोक कुमार, विनोद छात्र, राजकुमार ठेकेदार, मोहर सिंह कश्यप, रामशरण कश्यप, मास्टर कृष्णपाल आदि रहे。
27एसएमएल 03 कश्यप समाज के सम्मेलन में उपस्थित अतिथि व अन्य
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play