—विज्ञापन—
Shatank Yog: अक्षय तृतीया पर मंगल-गुरु का शतांक योग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है, यह योग आर्थिक उन्नति, सुख-समृद्धि और नए अवसर लेकर आता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
Shatank Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया है। इस दिन से मंगल और गुरु के संयोग से बेहद शुभ शतांक योग का निर्माण हो रहा है। यह शुभ योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री की कोणीय दूरी पर होते हैं। इसे शतमक योग कहते हैं। अंग्रेजी में इसे सेनटाइल ऐस्पेक्ट (Centile Aspect) कहा जाता है। मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शारीरिक बल, चल-अचल सम्पति आदि के कारक ग्रह हैं, जबकि गुरु बृहस्पति ज्ञान, विवाह, संतान, धन, धर्म आदि के कारक हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जब ये दोनों ग्रह शतांक योग बनाएंगे, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह शुभ योग 5 भाग्यशाली राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, सुख-समृद्धि, और नई सफलताओं के द्वार खोलने वाली होगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?
शतांक योग मेष राशि वालों के लिए साहस और नए अवसर लेकर आ रहा है। कामकाज में तेजी आएगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाओं को अब गति मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना है।
वृषभ राशि वालों के लिए शतांक योग आर्थिक स्थिरता लेकर आ सकता है। धन संचय में सुधार होगा और नई योजनाएं लाभ दे सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंता कम होने की संभावना है। अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसे वापस मिलने के योग भी बनते हैं। जीवन में संतुलन और स्थिरता महसूस होगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग सम्मान और सफलता का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आत्मबल मजबूत रहेगा। रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं और सफलता की ओर बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता को नई पहचान मिलने के संकेत भी बन रहे हैं।
कन्या राशि के लिए यह योग मेहनत का अच्छा फल देने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। मानसिक रूप से आप अधिक स्थिर और आत्मविश्वासी बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य आसान होंगे। नई जिम्मेदारियां आपके करियर को आगे बढ़ा सकती हैं।
धनु राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। गुरु ग्रह का प्रभाव विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। शिक्षा, करियर और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आय के नए अवसर सामने आएंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से आत्मविश्वास और मजबूत होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in