Simdega News: तुलसीदास ने रचनाओं से श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया: मनोज प्रसाद – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में महान भक्त कवि एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई।

विद्यालय के आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने उनके साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर आचार्य मनोज प्रसाद, आशीष बड़ाईक, ओमप्रकाश आलोकनाथ साहू एवं गौरीशंकर सिंह ने तुलसीदास के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि तुलसीदास ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, करुणा, त्याग और लोककल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचना रामचरितमानस ने भारतीय समाज के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से तुलसीदास के जीवन से भक्ति, विनम्रता, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास का साहित्य केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय जीवन-मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की समृद्ध झलक मिलती है। जयंती के अवसर पर कक्षा द्वितीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गोस्वामी तुलसीदास के आकर्षक चित्र बनाए。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News