Sitamarhi News: अंजनी सिंह बाजपट्टी। भूजलस्तर गिरने के कारण माधोपुर चतुरी पंचायत में भीषण जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है।संपूर्ण पंचायत में नल जल सहित शुद्ध पेयजल के लिए उपलब्ध सभी संसाधन के ठप होने के कारण भी यह समस्या अधिक गंभीर हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत के बोहा गांव में करीब अस्सी फीसदी चापाकल पूरी तरह बंद हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत सिंह के मुताबिक ग्रामीण हरि सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, धीरज सिंह,विजय सिंह,धर्मेंद्र सिंह,बैद्यनाथ सिंह सहित अधिकांश ग्रामवासी करीब दस दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं।पंचायत के रुदौली गांव स्थित वार्ड संख्या 10,11 और 12 इस समस्या से पूर्णतः प्रभावित है।रुदौली
निवासी संजय कुमार मिश्र, अजय साह, विजय साह, दिनेश पंडित, नुनु पंडित, शंभु झा,सुनील मिश्र सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव के लोग जल संकट से परेशान हैं।इस वर्ष यह समस्या गत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा गंभीर है। वही उक्त तीनों वार्ड में नल जल योजना पूर्णतः ठप है।मुखिया प्रतिनिधि अनिल राम के अनुसार पंचायत के भलनी और माधोपुर गांव के लोगो के समक्ष जलसंकट के कारण त्राहिमाम की स्थिति है।उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है।पीएचईडी विभाग के जेई लखीन्द्र कुमार ने बताया समस्या से वे पूरी तरह अवगत है।नल जल योजना को दुरुस्त कर समस्या से निजात दिलाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। टूटे फूटे और लीकेज पाइप को बदलकर नलजल को ठीक किया जा रहा।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play