Sitamarhi News: ज्ञान रंजन रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थाना क्षेत्र के माणिक चौक मठ से रविवार की शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई नवविवाहिता मधु कुमारी को न्याय दिलाने तथा मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आयोजित किया गया। मार्च माणिक चौक मठ से शुरू होकर गाढ़ा थाना तक पहुंचा और वहां से पुनः मठ परिसर में समाप्त हुआ。
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने “मधु कुमारी को न्याय दो”, “दहेज हत्यारों को फांसी दो” तथा “आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिभागियों का कहना था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मार्च में शामिल पूर्व राजद विधायक प्रत्याशी चंदन यादव ने कहा कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामले में पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मधु कुमारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। गौरतलब है कि गाढ़ा थाना क्षेत्र मानिकचौक की रहने वाली नवविवाहिता मधु कुमारी की सुप्पी थाना क्षेत्र के धररवा गांव स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति, सास, ससुर, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मृतका की मां के बयान पर दर्ज मामले की पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। कैंडल मार्च में सैकड़ों ग्रामीणों ने शामिल होकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play