Siwan News सीवान, कासं। शहर स्थित शहीद सराय स्मारक पर गुरुवार को शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान के संयोजक देवेंद्र गुप्ता के संयोजन में पिछले दो दशक से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। सुबह नौ बजे शहीद स्मारक पर लोगों ने पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को शत-शत नमन किया।
रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे जिले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शहीद सराय में लगातार भव्य आयोजन कराने के लिए कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गुप्ता के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिन शहीदों को आज याद किया जा रहा है, वे सभी देश के लिए बलिदान देने के समय युवा थे। देश के प्रति समर्पण और त्याग की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि अमर शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति तत्पर रहना होगा। तभी भारत पूरे विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर सकेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने शहीद बच्चन प्रसाद अमर रहें, शहीद छठ्ठू गिरी अमर रहें और शहीद झगरू साह अमर रहें के नारे लगाए। लोगों ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप, हरिहर आजाद, डॉ. अमित कुमार, ज्ञान प्रकाश, मनोरंजन कुमार सिंह, अवध किशोर, लव कुमार, मुकेश कसेरा, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, संतोष केशरी, अमिताभ कुमार, रौशन जायसवाल, गुप्ता, गणेश अग्रवाल, राजेश वर्णवाल, टुनटुन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play