Spy Camera से प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करके ऐंठते पैसे, होटल का मैनेजर अरेस्ट – Aaj Tak

Feedback
गुजरात से सटे पर्यटन स्थल दीव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक होटल में गुप्त कैमरों के जरिए ग्राहकों की प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. दीव पुलिस ने मशहूर पर्यटन स्थल स्थित केशव होटल पर छापेमारी कर इस मामले का खुलासा किया. पुलिस ने होटल के मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. 
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केशव होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा. जांच के दौरान होटल के कमरों में छुपे हुए कैमरे पाए गए, जिनका इस्तेमाल ग्राहकों के निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने पाया कि इन वीडियो का इस्तेमाल कर पीड़ितों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की साजिश रची जाती थी.
ये भी पढ़ें- मकान मालिक के बेटे ने UPSC एस्पिरेंट लड़की के कमरे-बाथरूम में लगाए स्पाई कैमरे, आरोपी गिरफ्तार
हनीट्रैप का मामला भी आया सामने
जांच में यह भी पता चला कि होटल में यह रैकेट पिछले छह महीनों से सक्रिय था. हालांकि, हनीट्रैप के मामले बीते एक महीने से शुरू किए गए थे. इसमें ग्राहकों की निजी वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते थे.
मामले में SP ने कही ये बात
दीव एसपी ने बताया कि पीड़ितों को स्पा के नाम पर यहां बुलाया जाता था. इन लोगों ने होटल के कमरे में लगे स्विच बोर्ड में हिडन कैमरा छिपा रखा था और एक लड़की के जरिए ये दोनों सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाते थे. पुलिस ने होटल संचालक संजय राठौड़ और मैनेजर अल्ताफ को गिरफ्तार किया है, जिनके मोबाइल फोन से कई लोगों के निजी पलों के वीडियो मिले हैं. 
पुलिस को 20 से ज्यादा मिले वीडियो
पूछताछ के बाद पता चला कि ये भी सेक्सटॉर्शन का ही मामला है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो आगे आएं और पुलिस उन्हें सुरक्षा देगी. होटल में आने वाले कपल्स के निजी पलों के वीडियो बनाए जाते थे, इसके अलावा कुछ लोगों को व्यक्तिगत तौर पर बुलाकर स्पा के नाम पर हनीट्रैप किया जाता था. पुलिस ने उस लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को 20 से ज्यादा वीडियो मिले हैं और इनसे कितने लोगों से उगाही की गई, इसकी जांच चल रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News