SSB जवानों ने बगहा में 6KM पैदल मार्च निकाला: भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश, बोले-समाज के हर वर्ग को … – Dainik Bhaskar

बगहा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत गुरुवार सुबह मंगलपुर स्थित एसएसबी 21वीं वाहिनी मुख्यालय से सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों और जवानों ने पैदल मार्च निकाला।
रैली के जरिए लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया गया।
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर निकली रैली में सैकड़ों जवान शामिल हुए। इसका मकसद लोगों को ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता अपनाने के लिए जागरूक करना था।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत से जुड़े नारे लगाए
कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के निर्देशन में रैली मंगलपुर से शुरू होकर रामपुर पहुंची। वहां से लौटकर वाहिनी मुख्यालय में इसका समापन हुआ। करीब 6 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान अधिकारियों और जवानों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत से जुड़े नारे लगाए।
उन्होंने अपने काम और जिम्मेदारियां ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से निभाने का संकल्प भी लिया।
कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। उन्होंने आम लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में सहयोग की अपील की।
समाज के हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके असर को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। उनके मुताबिक, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मकसद संगठन में भ्रष्टाचार मुक्त कामकाज को बढ़ावा देना, नैतिक मूल्यों का पालन करना और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारियां पारदर्शिता से निभाना है।
आम लोगों को भ्रष्टाचार के असर के बारे में बताकर जिम्मेदार और जागरूक समाज बनाने की कोशिश भी की जा रही है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News