Stock Market की सधी शुरुआत, ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Stock Market Update: शेयर बाजार ने आज सधी हुई शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों इस समय हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक के उछाल के साथ 76,646.67 और निफ्टी 50 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 23,219.45 पर पहुंच गया था।
वैश्विक स्तर पर मिले कमजोर संकेतों के बीच भी भारतीय बाजार में फिलहाल तेजी दिखाई दे रही है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला फिलहाल थम गया है। 29 जनवरी को हुई फेडरल रिजर्व की बैठक में दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया। इस ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स Nasdaq Composite में 0.51%, S&P 500 में 0.47% और Dow Jones में 0.31% की नरमी आई।
टाटा समूह की कंपनी Voltas के शेयरों में आज बड़ी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 1,305.20 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। Voltas ने दिसंबर तिमाही में 130.8 करोड़ का मुनाफा कमाया है। इसी तरह टाटा मोटर्स के शेयर भी बड़ी गिरावट का सामना कर रहे हैं। हालांकि, टाटा स्टील और टाटा पावर सहित समूह के बाकी शेयरों में भी तेजी है।
आज L&T, Adani Enterprises, Adani Ports सहित 132 कंपनियों के नतीजे आएंगे, जिनके आधार पर बाजार की आगे की चाल प्रभावित होगी। आज बजाज फिनसर्व, श्री सीमेंट, गेल (इंडिया), बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, आवास फाइनेंसर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोकॉन, केयर रेटिंग्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, जिंदल स्टील एंड पावर, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, डॉ लाल पैथलैब्स सहित 100 से अधिक कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।
खबर अपडेट हो रही है…

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News