—विज्ञापन—
Stocks in News: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के चेहरे फिलहाल खिले हुए हैं, वजह है मार्केट का लगातार तेजी से आगे बढ़ना। कल सेंसेक्स 809.53 और निफ्टी 240.95 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ। आज यानी 6 दिसंबर को स्टॉक मार्केट खुलेगा या नहीं इसे लेकर कुछ कन्फ्यूजन था। दरअसल, आज महाराष्ट्र में महापरिनिर्वाण दिवस के चलते छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया था कि क्या शेयर मार्केट भी बंद रहेगा? हालांकि, अब स्थिति स्पष्ट है। बाजार में सामान्य दिनों की तरह ही कारोबार होगा।
चलिए अब जानते हैं कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जिनमें आज हलचल देखने को मिल सकती है, वजह है – उनकी कंपनियों की कारोबारी गतिविधियां। डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स से जुड़ी एक जानकारी कल मार्केट बंद होने के बाद सामने आई थी। कंपनी ने बताया है कि उसे 7500 DWT क्षमता वाले 4 एडिशनल मल्टी-पर्पज वेसल्स बनाने का ऑर्डर मिला है। कंपनी के शेयर कल एक प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 1758 रुपए पर बंद हुए थे। इस खबर से उन्हें बूस्ट मिल सकता है। इस साल अब तक ये शेयर 101.19% का शानदार रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें – Pushpa 2 का Stock Market में जलवा, PVR के शेयर भी कहेंगे ‘मैं झुकेगा नहीं…’
इस बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने बताया है कि उसने NABL इंडिया से एडवांस्ड टेस्टिंग लेबोरेटरी के लिए मान्यता प्राप्त कर ली है। कंपनी के शेयरों में कल शानदार रैली देखने को मिली। करीब पांच प्रतिशत की तेजी के साथ इसके शेयर 2,848.40 रुपए पर बंद हुए। इस साल अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 21.78% का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 3,743 रुपए है। इस लिहाज से देखें तो इसमें अभी काफी गुंजाइश बाकी है।
इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। कंपनी ने बताया है कि उसने कोरिया की कंपनी Hanjin Information Systems के साथ एक डील साइन की है। इस डील के बारे में कोई खास जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन खबर से कंपनी के शेयरों में हलचल ज़रूर देखने को मिल सकती है। कल कंपनी के शेयर3.23% के नुकसान के साथ 476.25 रुपए पर बंद हुए थे। हालांकि, इस साल अब तक इसने 61.30% का रिटर्न दिया है।
इस सरकारी बैंक को RBI से एक बड़ी मंजूरी मिली है। जानकारी के अनुसार, RBI ने केनरा बैंक को Canara Robeco AMC और Canara HSBC Life Insurance में आईपीओ के जरिये हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। बैंक केनरा रोबेको में 13% और केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस में 14.5% हिस्सेदारी बेचेगा। कल कंपनी के शेयर भले ही लाल रहे, लेकिन इस साल अब तक इसमें 22.40% की मजबूती आई है। फिलहाल इसका भाव 108.30 प्रति शेयर है।
इस लीडिंग इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर भी आज फोकस में रह सकते हैं। कंपनी के मजबूत लॉन्ग टर्म फंडामेंटल्स और कम कर्ज को ध्यान में रखते हुए इसकी रेटिंग अपग्रेड होकर ‘होल्ड’ हो गई है। कल कंपनी के शेयर उछाल के साथ 3750 रुपए के भाव पर पहुंच गए थे। बीते पांच कारोबारी सत्रों में ही यह शेयर 4.41% मजबूत हो चुका है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 4,810.80 रुपए है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in