Stock Market Live Update : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली आई। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया में मजबूती आई। वहीं अमेरिका में कल मेटा और दूसरी टेक कंपनियों में बिकवाली बड़ी है। नैस्डैक डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला। साथ ही डाओ जोंस और S&P में भी दबाव रहा। इस बीच FMCG दिग्गज ITC के Q2 नतीजे अनुमान
Stock Market Live Update:अनुमान के करीब NTPC के नतीजे
दूसरी तिमाही में NTPC के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। मुनाफा फ्लैट रहा। मार्जिन में सुधार दिखा। वहीं पिडिलाइट के अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफा 8% तो रेवेन्यू 10% बढ़ा और मार्जिन में भी सुधार दिखा।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत
भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली आई। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया में मजबूती आई। वहीं अमेरिका में कल मेटा और दूसरी टेक कंपनियों में बिकवाली बड़ी है। नैस्डैक डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला। साथ ही डाओ जोंस और S&P में भी दबाव रहा।
Stock Market Live Update:आज खुलेगा LENSKART का IPO
आज LENSKART का IPO खुलेगा। प्राइस बैंड 382 से 402 रुपए के बीच है। इश्यू से 7,278 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। एंकर निवेशकों ने 3 हजार 268 करोड़ रुपए लगाए।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।