Stock Market Live Updates: अमेरिका के टैरिफ वॉर से ग्लोबल बाजार सहमें है। डाओ फ्यूचर्स 500 प्वाइंट से ज्यादा नीचे फिसला। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी फिसले है। एशियाई बाजारों में भी गहरी लाली रही। गिफ्ट निफ्टी भी डेढ़ सौ प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% तो चीन पर 10% टैरिफ लगाया। ट्रंप के एक्शन के बाद, तीनों देशों
Stock Market Live Updates:हीरो मोटो की कुल बिक्री 2% बढ़ी
जनवरी में हीरो मोटो की कुल बिक्री 2 परसेंट बढ़ी है। लेकिन घरेलू सेल्स में 2 परसेंट की कमी आई। वही आयशर की Royal Enfield सेल्स में करीब 20 परेंट का तगड़ा उछाल आया।
Stock Market Live Updates: ट्रंप ने शुरू किया टैरिफ वॉर, तीनों देशों ने की जवाबी कार्रवाई की
अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% तो चीन पर 10% टैरिफ लगाया। ट्रंप के एक्शन के बाद, तीनों देशों ने की जवाबी कार्रवाई की है। टैरिफ वॉर से कनाडा का डॉलर 2003 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है।
Stock Market Live Updates:1 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल
1 फरवरी (बजट दिवस) को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 5.39 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 77,505.96 पर और निफ्टी 26.25 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 23,482.15 पर बंद हुआ।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।