Stock Market Today live 5 May 11:25 AM: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 76668 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 186 अंक नीचे 23932 पर है।
Today live 5 May 10:15 AM: चुनाव नतीजों के बाद शेयर मार्केट खुश नहीं है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ 76846 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 137 अंक नीचे 23981 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में अभी आईसीआईसीआई बैंक 1.46 प्रतिशत नीचे 1252.30 पर कारोबार कर रहा था। एलएंडटी में 1.39, मैक्स हेल्थ केयर में 1.27, बजाज फाइनेंस में 1.26 और ओएनजीसी में 1.30 पर्सेंट की गिरावट है।
Stock Market Today live 5 May 9:15 AM: चुनाव नतीजों के बाद आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 165 अंकों की गिरावट के साथ 77103 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 66 अंक नीचे 24052 पर खुला। दूसरी ओर रुपया भी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.23% गिरकर 95.31 पर खुला।
Stock Market Today live 5 May 7:40 AM: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद आज यानी मंगलवार 5 मई को भारतीय शेयर बाजार की चाल कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते धीमी रह सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ खुल सकते हैं। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से दुनिया भर के बाजारों में नकारात्मक माहौल है।
Gift Nifty 24,038 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 168 अंक कम है। यह घरेलू बाजार के गिरावट से खुलने का संकेत है।
सेंसेक्स के लिए आज मुख्य सपोर्ट 77,000 है। 20 दिन का सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) की अपर लिमिट 77,700 से 78,000 है। गिरावट की स्थिति में 76,800 से नीचे जाने पर 76,500 – 76,300 तक गिर सकता है।
निफ्टी 23,800 से 24,300 के दायरे में बंद है। 24,300 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट होने पर 24,600 – 24,800 तक जा सकता है। तत्काल सपोर्ट 24,000 और 21 दिन का SMA (23,900) है। जबकि, मजबूत सपोर्ट 23,800 बने रहने पर तेजी जारी रहेगी।
सोमवार को बैंक निफ्टी 15 अंक बढ़कर 54,878.50 पर बंद हुआ। आज के लिए तत्काल सपोर्ट 54,400 – 54,300 के बीच है। इसके नीचे जाने पर 53,900 – 53,500 का स्तर देखने को मिल सकता है।
एशियाई बाजार: एशियाई बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तरों से नीचे आ सकते हैं। जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं।
अमेरिकी बाजार: सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स 1.13% गिरा, एसएंडपी 500 0.41% टूटा जबकि, नैस्डैक 0.19% कमजोर रहा।
सोमवार को भारतीय बाजार ने बढ़त के साथ बंद किया, लेकिन डे हाई से नीचे रहा। सेंसेक्स 355 अंक (0.46%) चढ़कर 77,269.40 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 121 अंक (0.51%) बढ़कर 24,119.30 पर बंद हुआ।
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी रहेगी। तेल की कीमतें ऊंची हैं और बैंकिंग व आईटी शेयरों पर दबाव है। ट्रेडर्स को सेक्टर-विशिष्ट रणनीति अपनाने और हेज्ड पोजीशन रखने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी मार्केट एक्सपर्ट्स के विचारों पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है, कृपया निवेश से पहले अपने सलाहकार से जरूर मिलें
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play