Stock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, जियो की लिस्टिंग पर रहेगी नजर – Hindustan

मुख्य बातें

Stock Market Today: आज बाजार की नजर जियो प्लैटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर भी रहेगी। हालांकि, भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी पर शुरुआती दबाव रहने की आशंका है। हालांकि, एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र की बढ़त से निवेशकों को कुछ राहत मिल सकती है।

भारतीय बाजार के लिए आज का ट्रेडिंग सेशन कई मायनों में अहम है। एक तरफ कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले को लेकर अनिश्चितता बाजार पर दबाव बना सकती है। दूसरी तरफ, विदेशी बाजारों में तेजी और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से गिरावट सीमित रह सकती है।

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार खत्म हुआ। आईटी और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले सतर्कता के कारण प्रमुख इंडेक्स में खास बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई सेंसेक्स 8 अंक गिरकर 73,598 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 बढ़त के साथ, 12 गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 3 अंक नीचे 22,749पर बंद हुआ।

बुधवार को गिफ्ट निफ्टी में गिरावट भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत का संकेत दे रही है। शुरुआती अपडेट के मुताबिक, गिफ्ट निफ्टी 22,749 के आसपास कारोबार कर रहा था। यह करीब 62 अंक यानी 0.27 प्रतिशत नीचे था।

हालांकि, बाजार की दिशा कारोबार के दौरान बदल सकती है। निवेशकों को कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी बाजारों के रुख और चुनिंदा बड़े शेयरों में होने वाली खरीदारी पर नजर रखनी चाहिए।

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई। सेमीकंडक्टर और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से खासतौर पर टेक्नोलॉजी शेयरों को मजबूती मिली।

डॉऊ जोन्स बोइंग के शेयरों में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट के कारण इंडेक्स लगभग सपाट रहा।एसएंडपी 500: 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक कंपोजिट 1.2 प्रतिशत चढ़ा।अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशक आर्थिक संकेतों और केंद्रीय बैंक की आगे की नीति पर नजर बनाए हुए हैं।

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया, जापान और ताइवान के प्रमुख इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का Kospiएक समय 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। इसके बाद कोरिया एक्सचेंज ने खरीदारी से जुड़ा साइडकार मैकेनिज्म सक्रिय किया।

लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, कोस्पी 4.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,917.21 पर पहुंचा था। वहीं, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 64,012 पर कारोबार करता दिखा। जबकि, टॉपिक्स में 0.32 प्रतिशत की बढ़त रही।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिं के टेक्निकल रिसर्च वाइस प्रेसिडेंट सचिन गुप्ता के मुताबिक सेंसेक्स का सपोर्ट लेवल 73,000-73,200 और रेजिस्टेंस लेवल 73,750-74,000 है। वहीं, कारोबारी दायरा 73,000-74,000 के बीच रह सकता है।

बता दें सपोर्ट वह स्तर होता है, जहां गिरावट के दौरान खरीदारी आने की संभावना रहती है। वहीं, रेजिस्टेंस वह स्तर है, जहां शेयर बाजार को आगे बढ़ने में मुश्किल हो सकती है।

अगर सेंसेक्स 74,000 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो तेजी को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। वहीं, 73,000 के नीचे फिसलने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटिज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा के निफ्टी का सपोर्ट 22,600 और रेजिस्टेंस 22,800 है। अगर निफ्टी 22,800 के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो यह 23,000 की ओर बढ़ सकता है। वहीं, 22,600 के नीचे फिसलने पर बाजार में कमजोरी बढ़ने की आशंका रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News