Sultanpur News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी बखेड़ू गौड़ (55) पुत्र स्व. राम आधार का शव रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के बगल चकमार्ग पर गन्ने के खेत के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बखेड़ू गौड़ घूम-घूमकर आयुर्वेदिक दवाएं बेचने का काम करते थे। घटनास्थल पर सीओ कादीपुर विनय गौतम, दोस्तपुर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह और अखंडनगर थाना प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस गन्ने के खेत सहित आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने में लगी है।मृतक की पत्नी सावित्री और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बेटियां आराधना, अंतिमा, सिम्पा, रिंका, अंशु, अंशिका, अंकिता और अर्चना हैं, जबकि बेटे का नाम सुमित है। सुमित मुंबई में रहता है। छह बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटी अंकिता रोते-रोते बदहवास हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की तहरीर का इंतजार है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play