Supaul News: छातापुर बस स्टैंड पर धूं-धूं कर जली बस, यात्रियों के चढ़ने से पहले लगी भीषण आग – Zee News

सुपौल के छातापुर बस स्टैंड पर शनिवार शाम करीब 6 बजे पटना जाने वाली ‘देव ट्रेवल्स’ की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई. बस यात्रियों के चढ़ने से पहले ही धू-धू कर जलने लगी, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई.
Trending Photos
सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ छातापुर बाजार स्थित बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस अचानक आग का गोला बन गई. धू-धू कर जलती बस को देख पूरे बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि स्थानीय लोग चाहकर भी बस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे.

छातापुर बाजार के बीचोबीच स्थित बस स्टैंड पर यह हादसा हुआ. आग लगने के कारण चारों तरफ काले धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. बस स्टैंड घनी आबादी और बाजार के बीच होने के कारण आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश देखा गया कि घटना के आधे घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. इस बीच, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं.

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस ‘देव ट्रेवल्स’ की थी, जो छातापुर से पटना के बीच चलती है. यह बस हर दिन की तरह रात साढ़े आठ बजे यात्रियों को लेकर पटना के लिए रवाना होने वाली थी. लेकिन बस खुलने से करीब दो घंटे पहले, शाम छह बजे के आसपास खड़ी बस में अचानक आग लग गई. गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, बस में एक भी यात्री मौजूद नहीं था. अगर बस यात्रियों से भरी होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- बोकारो में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, बिजली का पोल उखड़ा, मची अफरा-तफरी
इस आगजनी की घटना ने प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीच बाजार में हो रहे इस तांडव के बावजूद फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने से दुकानदार और आम जनता काफी गुस्से में है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दमकल की टीम पहुंच जाती, तो बस को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था और आसपास की दुकानों पर मंडरा रहा खतरा भी कम हो जाता. फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News