Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर सूर्य गोचर, वृश्चिक-कुंभ को धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल – AajTak

Feedback
ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है. 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं. सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य भगवान ही हैं. यानी सूर्य की घर वापसी हो रही है. खास बात ये है कि 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय ने इस सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव बताया है. उनका का कहना है कि यह गोचर कुछ राशियों को शुभ फल देगा. तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आइए विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं. पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी करने वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी. जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें.
उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और 108 बार ॐ आदित्याय नमः का जाप करें. 
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सिरदर्द, शरीर में दर्द और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है. स्थान परिवर्तन का फैसला सोच-समझकर लें.
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें या गाय को गेहूं की रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं. 
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए राहत लेकर आएगा. आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और करियर में भी सुधार होगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. परिवार और करियर के बीच संतुलन बेहतर होगा. प्रॉपर्टी, करियर और धन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है.
उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को सादा जल अर्पित करें. 
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पारिवारिक और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. वैवाहिक जीवन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बच्चों और परिवार को लेकर चिंता बढ़ सकती है. आंखों की समस्या हो सकती है. धन के लेन-देन और निवेश में लापरवाही बिल्कुल न करें.
उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और ॐ आदित्याय नमः का जाप करें. 
सिंह राशि
सूर्य का गोचर सिंह राशि में ही होने के कारण इसका प्रभाव आप पर सबसे अधिक रहेगा. आंखों और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. चोट-चपेट और दुर्घटना से सावधान रहें. संतान के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. नौकरी में भी बेवजह की परेशानी से बचने के लिए शांत रहें.
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें या गाय को गुड़ वाली गेहूं की रोटी खिलाएं. 
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए. आंखों और हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है. दुर्घटना और चोट से सावधान रहें. करियर में जोखिम लेने और बिना सोचे नौकरी बदलने से बचें. धन को भी नियंत्रित रखें. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और 108 बार ॐ आदित्याय नमः का जाप करें. 
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा. करियर में बड़ा और फायदेमंद बदलाव हो सकता है. पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. इस समय का पूरा लाभ उठाएं.
उपाय: मंदिर जाकर भगवान राम या भगवान शिव की प्रार्थना करें. 
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के तनाव कम होने का समय आ गया है. करियर में रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे. कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की संभावना भी बन सकती है. बड़े फैसले लेने के लिए समय अच्छा रहेगा.
उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं. 
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा. करियर में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ऑफिस में विवाद से बचें. लंबी यात्रा और दुर्घटना के प्रति सावधान रहें. फिलहाल बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें.
उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को सादा जल अर्पित करें और कृपा की प्रार्थना करें. 
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर चुनौतीपूर्ण बताया गया है. स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखें. चोट, हड्डियों की समस्या और दुर्घटना से बचें. करियर में बड़ा बदलाव या महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल न लें. माता-पिता, जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाकर ॐ आदित्याय नमः का जाप करें. 
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर सूर्य गोचर का प्रतिकूल असर पड़ सकता है. बेवजह की चिंता बढ़ सकती है. प्रेम, दोस्ती और पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी या विवाद की स्थिति बन सकती है. करियर और धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. अगर सावधानी से काम लेंगे तो धन लाभ होगा.
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें या गाय को गुड़ वाली गेहूं की रोटी खिलाएं. 
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर राहत देने वाला रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा. करियर में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो लाभकारी अवसर मिल सकता है. विरोधी और शत्रु कमजोर पड़ेंगे. करियर में आगे बढ़ने और मेहनत करने के लिए समय अच्छा है.
उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और कृपा की प्रार्थना करें.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News