Download App from
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सूर्यकुमार यादव, जिनकी कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीती थी, वो टीम से बाहर चल रहे हैं। कप्तान छीनने के साथ ही उन्हें टीम इंडिया में भी शामिल नहीं किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जब टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गई तो चर्चाएं होने लगी कि अब शायद ही वो कभी वापस कर पाएं। लेकिन, इस बीच ऐसी खबर सामने आई है जिससे सुन सूर्यकुमार यादव के फैंस खुश हो जाएंगे।
यह भी पढ़े –भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, बेथेल और डकेट करेंगे ओपनिंग
सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं, वह अभी भी इंडिया टीम से खेल सकते हैं। न्यूज एजेंसी ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया कि सूर्यकुमार यादव दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी वह टीम इंडिया के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, यदि वो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनकी वापसी संभव है।
यह भी पढ़े –कप्तान शुभमन गिल ने की प्रेस कॉनफ्रेस? आगामी वनडे विश्व कप से जुड़े कई सवालों के दिए जवाब
वर्ल्ड कप और IPL में खराब रहा प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 9 पारियों में केवल 242 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक ही फिफ्टी निकल सकी। उनका यह खराब फॉर्म आईपीएल 2026 में जारी रहा। वे 13 पारियों में सिर्फ 270 रन ही बना सके। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या सीजन में केवल 2 ही अर्धशतक लगा सके।
वहीं सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 113 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3272 रन निकले हैं। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट 117 रन है।
यह भी पढ़े –चेन्नई सुपर किंग्स में होंगे बड़े बदलाव, धोनी बन सकते हैं मेंटर, गायकवाड़ से छिनेगी कप्तानी
Created On :