T20 World Cup 2026 में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश! टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार बने ये 15 खास रिकॉर्ड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
T20 World Cup 2026 Records: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. इसी के साथ भारत रिकॉर्ड तीन बार यह खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है. इतना ही नहीं, इस वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने कई बड़े बनाए और कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी जुड़े. तो आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार बने 15 खास रिकॉर्ड.  
भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया. दोनों टीमों ने दो-दो बार खिताब जीता था. साथ ही भारत मेजबान देश के तौर पर वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बना और लगातार दो बार खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बना.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 780 छक्के लगे, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 2024 वर्ल्ड कप में 517 छक्के लगे थे.
भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में कुल 106 छक्के लगाए. किसी भी टी20 वर्ल्ड कप या टी20 टूर्नामेंट में पहली बार किसी टीम ने 100 से ज्यादा छक्के लगाए.
इस वर्ल्ड कप में 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए. इससे पहले किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 2 से ज्यादा शतक नहीं लगे थे.
पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले विराट कोहली के नाम 319 रन का रिकॉर्ड था. इस सीजन टिम सीफर्ट और संजू सैमसन ने भी कोहली का रिकॉर्ड पार किया.
2024 वर्ल्ड कप में निकोलस पूरन ने 17 छक्के लगाए थे. 2026 में चार खिलाड़ियों ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाए, जबकि फिन एलन (20), शिमरोन हेटमायर (19) और साहिबजादा फरहान (18) भी आगे रहे.
भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में कुल 15 कैच छोड़े. यह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी टीम द्वारा छोड़े गए सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड है. इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने 14 कैच छोड़े थे.
संजू सैमसन ने सिर्फ 5 मैच खेले, लेकिन 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता. भारत ने कुल 9 मैच खेले थे, यानी उन्होंने लगभग 55-60 प्रतिशत मैच खेलकर यह अवॉर्ड हासिल किया.
इस वर्ल्ड कप में 25 से कम गेंदों पर कुल 20 अर्धशतक बने. इससे पहले सभी 9 सीजन मिलाकर ऐसे 27 अर्धशतक बने थे. इस बार 6 अर्धशतक तो 20 गेंदों से भी कम में बने.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 बार टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए. इससे पहले 2007 वर्ल्ड कप में 5 बार ऐसा हुआ था.
भारत के 6 बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा रन बनाए. इनमें संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या शामिल हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम के 6 बल्लेबाजों ने एक ही संस्करण में कम से कम एक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. भारत के लिए यह कारनामा इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने किया.
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती तीनों मैचों में डक पर आउट हुए. किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी के लिए यह पहला मौका है. ओवरऑल वह यूगांडा के रोजर मुकासा के बाद दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिनके साथ ऐसा हुआ.
जसप्रीत बुमराह ने 2021, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए सबसे बेहतर इकॉनमी के साथ टूर्नामेंट खत्म किया. इससे पहले किसी गेंदबाज ने एक से ज्यादा वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं किया था.
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. इसी के साथ बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में चार विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले 2012 में अजंता मेंडिस ने यह कारनामा किया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News